Panna News: चोरी ऊपर से सीना जोरी…बिजली चोरी पकड़ने गए जेई पर लोगों ने किया हमला, पीट-पीट कर किया बुरा हाल
Panna News: चोरी ऊपर से सीना जोरी…बिजली चोरी पकड़ने गए जेई पर लोगों ने किया हमला, पीट-पीट कर किया बुरा हाल

Panna News/Image Credit: IBC24
- पन्ना में बिजली चोरी पकड़ने गए जेई की पिटाई।
- लाठी-डंडों से किया हमला।
- अधिकारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए।
पन्ना। Panna News: पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कटरा मोहल्ला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां विद्युत चोरी पकड़ने पहुंचे विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) राहुल बिड़ला और उनकी टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, जेई राहुल बिड़ला अपनी टीम के साथ क्षेत्र में विद्युत चोरी की शिकायत पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि अधिकारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए। घटना के बाद जेई ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और शासकीय कर्मचारी पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।
Panna News: फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। वहीं, विद्युत विभाग ने भी घटना को लेकर सख्त नाराजगी जताई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Web Title: People attacked the JE who went to catch electricity theft, beat him badly
पन्ना
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm