अमित शाह ने कहा है ‘पापा’ बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे: नीतीश कुमार के पुत्र निशांत
अमित शाह ने कहा है ‘पापा’ बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे: नीतीश कुमार के पुत्र निशांत
पटना: जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार के पुत्र निशांत ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
सैतालीस-वर्षीय निशांत ने यहां अपने एक रिश्तेदार की सगाई समारोह में पत्रकारों से बातचीत की। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।
जब निशांत का ध्यान विपक्ष के इस दावे की ओर आकृष्ट किया गया कि विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके पिता को हटा सकती है, क्योंकि वह (भाजपा) जद(यू) प्रमुख कुमार (74) के सहयोगी की भूमिका निभाकर अब उकता चुकी है, तो निशांत ने आश्चर्य व्यक्त किया।
निशांत ने कहा, ‘‘चुनावों में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की जीत के बाद मेरे पिता के मुख्यमंत्री बने रहने को लेकर कोई संदेह नहीं है। अमित शाह ‘अंकल’ ने हाल ही में बिहार के दौरे के दौरान ऐसा कहा था। सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री) ने भी यही कहा है।’’
उल्लेखनीय है कि शाह पिछले महीने बिहार के दौरे पर थे, उस वक्त उन्होंने एक सरकारी समारोह में नीतीश कुमार के साथ मंच साझा किया था। दोनों नेता मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राजग के घटक दलों की एक बैठक में भी साथ थे।
जब निशांत से पूछा गया कि ऐसी अटकलें हैं कि वह सक्रिय राजनीति में आने को पूरी तरह तैयार हैं और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं, इस पर उन्होंने टालमटोल वाला जवाब दिया। हालांकि, उन्होंने लोगों से राजग को ‘‘वर्ष 2020 की तुलना में बहुत बड़ा जनादेश’’ देने अपील की। उस वक्त जद(यू)-भाजपा गठबंधन ने 243-सदस्यीय विधानसभा में 200 से अधिक सीट जीती थीं।
जब उनसे विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बार-बार लगाए गए इस आरोप के बारे में पूछा गया कि नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं, तो निशांत ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘मेरे पिता शत-प्रतिशत स्वस्थ हैं। वह अगले पांच साल तक सरकार चलाने में सक्षम हैं।’’
भाषा सुरेश अमित
अमित
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Amit Shah says 'Papa' will remain Bihar CM: Nitish Kumar's son Nishant
PATNA
और भी पढ़ें ›लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pmबिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे
01 Oct 2026 | 12:28 pm