BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar Election 2025: कुछ समय तक चलेगा, फिर नया आएगा… वोट करने पहुंचे चिराग पासवान का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा-लगातार हार के बाद…

खगड़िया से केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी मतदान किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और वोट करने की अपील भी …

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025

muskan mishra
Published: 06 Nov 2025 | 12:55 pmModified: 06 Nov 2025 | 1:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज हुआ।
  2. 18 जिलों की 121 सीटों पर 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1,314 उम्मीदवारों का भाग्य तय कर रहे हैं।
  3. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के 14 मंत्रियों की किस्मत भी इसी चरण में ईवीएम में कैद हो रही है।

Bihar Election 2025: पटना: बिहार में लोकतंत्र का महापर्व गुरुवार को शुरू हो गया। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कुल 27.65% मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती घंटों से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं, युवाओं और बुज़ुर्गों में मतदान को लेकर उत्साह देखने लायक रहा।

Bihar 1st phase election latest news: चिराग पासवान ने डाला वोट

Bihar Election 2025: खगड़िया से केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी मतदान किया। उन्होंने जनता से अपील की कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाता अपना योगदान दें और अपने अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर वोट महत्वपूर्ण है और जनता का आशीर्वाद ही भविष्य तय करता है।

Bihar 1st phase voting 2025: राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

वहीं, चिराग ने राहुल गांधी पर निशाना भी साधा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "मैं समझ सकता हूं कि एक के बाद एक चुनाव हारते ही जाना, किसी भी नेता और उसकी पार्टी के मनोबल को काफी ज्यादा तोड़ता है और निराश करता है। ऐसे में अपने दल के नेता कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए, उन्हें उत्साहित रखने के लिए आपको समय-समय पर कोई शगूफा तो देना होगा। आप कैसे कहेंगे कि हमारे नेतृत्व में कमी है?... यह बयान भी उन्हीं में से एक है। ये कुछ समय तक चलेगा और ये बयान जब ठंडा पड़ जाएगा तो फिर वे(राहुल गांधी) लोग कुछ नया लेकर आएंगे..."

बता दें कि, इस चरण को राज्य की राजनीतिक दिशा और दशा तय करने वाला माना जा रहा है। सत्ता और विपक्ष दोनों के कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पहले चरण का मतदान राज्य के सत्ता समीकरणों पर गहरा असर डाल सकता है।

3.75 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे भाग्यनिर्णय

Bihar Election 2025: इस चरण में कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें एनडीए, महागठबंधन, जनसुराज पार्टी और अन्य क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदाताओं की सक्रियता से साफ दिखाई दे रहा है कि इस बार जनता मुद्दों के आधार पर मतदान कर रही है। रोजगार, शिक्षा, विकास और महंगाई जैसे विषय प्रमुख चर्चा में हैं।

Bihar voters turnout news: दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर

पहले चरण में कई हाई-प्रोफाइल सीटें हैं, जिन पर दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, महुआ से तेज प्रताप यादव, मोकामा से अनंत सिंह, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, छपरा से खेसारी लाल यादव, भोर से प्रीति किन्नर और काराकाट से ज्योति सिंह जैसे बड़े नेता अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला करने मैदान में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के 14 मंत्रियों की किस्मत भी इस चरण में ईवीएम में कैद है।

Bihar election 2025 latest news: एनडीए बनाम महागठबंधन

Bihar Election 2025: पहले चरण की सभी 121 सीटों पर एनडीए के 121 उम्मीदवार और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एनडीए विकास, सुशासन और स्थिरता के मुद्दे पर जनता से समर्थन मांग रही है, वहीं महागठबंधन बेरोजगारी, शिक्षा, महंगाई और किसानों की समस्याओं को चुनावी एजेंडा बना रहा है। जनसुराज पार्टी के लिए भी यह चरण महत्वपूर्ण है क्योंकि इन सीटों पर पार्टी की लोकप्रियता और जनसमर्थन का इम्तिहान है।

 इन्हें भी पढ़ें :- 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bihar Election 2025: This will last for some time, then a new one will come... Chirag Paswan, who came to vote, sharply attacked Rahul Gandhi

शहर की खबरें
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm