BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बिहार: प्रशासनिक फेरबदल के तहत पटना जिलाधिकारी समेत 45 आईएएस अधिकारियों का तबादला

बिहार: प्रशासनिक फेरबदल के तहत पटना जिलाधिकारी समेत 45 आईएएस अधिकारियों का तबादला

बिहार: प्रशासनिक फेरबदल के तहत पटना जिलाधिकारी समेत 45 आईएएस अधिकारियों का तबादला
Bhasha
Published: 01 Jun 2025 | 12:22 amModified: 01 Jun 2025 | 12:22 am

पटना, 31 मई (भाषा) बिहार सरकार ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को कई जिलाधिकारियों (डीएम) समेत 45 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

इस फेरबदल में, बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 31 अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया। इसके अलावा, राज्य सरकार ने महादलित आयोग और अनुसूचित जाति आयोग में नयी नियुक्तियां कीं।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी एवं पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को पटना प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया।

साल 2011 बैच के अधिकारी एवं गयाजी के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम को पटना का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

पटना प्रमंडल के पूर्व आयुक्त मयंक वरवड़े को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है।

दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन को सारण प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया। अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल और राज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है।

राज्य सरकार ने विश्वनाथ ऋषि को महादलित आयोग का अध्यक्ष जबकि देवेंद्र कुमार को अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

अनुसूचित जाति आयोग के नये सदस्य ललन राम, रूबल रविदास और संजय कुमार हैं। वहीं, राम नरेश कुमार और ईश्वर रजक को महादलित आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

भाषा

जोहेब सुभाष

सुभाष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बिहार: प्रशासनिक फेरबदल के तहत पटना जिलाधिकारी समेत 45 आईएएस अधिकारियों का तबादला

People also search for:BiharBihar reshufflereshuffle
शहर की खबरें
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am
बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

30 Sept 2026 | 9:25 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

30 Sept 2026 | 8:14 pm