Bihar GOVT Alliance News: क्या नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी? चुनाव जीतते ही इस पार्टी ने दिया गठबंधन करने का ऑफर, शेयर की कैबिनेट की पूरी कुंडली
Bihar GOVT Alliance News: क्या नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी? चुनाव जीतते ही इस पार्टी ने दिया गठबंधन करने का ऑफर, शेयर की कैबिनेट की पूरी कुंडली

Bihar GOVT Alliance News: क्या नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी? चुनाव जीतते ही इस पार्टी ने दिया गठबंधन करने का ऑफर / Image: X
- नीतीश कुमार सहित विपक्षी दलों को मिलकर सरकार बनाने का न्योता
- AIMIM के गणित के अनुसार, जेडीयू, राजद, कांग्रेस और अन्य दल
- नीतीश कुमार को $2029$ में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव
पटना: Bihar GOVT Alliance News बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सभी को चौका दिया है। बात करें आंकड़ों की तो इस बार एनडीए ने 80 से अधिक सीटें ज्यादा अपने खाते में जमा की है। इस जीत के बाद अब सरकार गठन और मंत्रिमंडल की तैयारियां जोरों पर है। नीतीश कुमार भाजपा, एलजेपी और अन्य सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाएगी। लेकिन इस बीच बिहार में पांच सीट जीतने वाले असदुद्दीन ओवैसी सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए ये कहना सही नहीं होगा कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मारेंगे।
नीतीश कुमार को गठबंधन के लिए न्योता
Bihar GOVT Alliance News मिली जानकारी के अनुसार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने नीतीश कुमार को गठबंधन के लिए न्योता दिया है। एआईएमआईएम बिहार के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया कि अभी भी सरकार बनाने का मौका है। पार्टी का कहना है कि जेडीयू, राजद, कांग्रेस, आईएमआईएम, सीपीआईएमएल, सीपीआईएम मिल जाएं तो सरकार बन सकती है। गौरतलब है कि जेडीयू के पास 85 तो आरजेडी के पास 25 सीटें हैं। वहीं कांग्रेस और एआईएमआईएम ने क्रमश: 6 और 5 सीटों पर कब्जा जमाया है। सीपीआई-एमएल और सीपीआई एम ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। इनका योग 124 होता है, जोकि बिहार में बहुमत के जादुई आंकड़े 122 से दो अधिक है।
जेडीयू के कोटे से दो डिप्टी सीएम और 20 मंत्री
पार्टी ने आगे कहा कि उसका मुख्यमंत्री होगा जबकि जेडीयू के कोटे से दो डिप्टी सीएम और 20 मंत्री बनाए जा सकते हैं। राजद को 6 मंत्री दिए जा सकते हैं तो कांग्रेस के पास दो मंत्री पद होगा। सीपीआईएमएल और सीपीआईएम से एक-एक मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार को 2029 में प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जाएगा ओवैसी की पार्टी ने कहा, 'हम, हमेशा जोड़ने की राजनीति करते हैं, तोड़ने की नहीं। इसीलिए अभी भी मौका है।'
राजद और कांग्रेस ने ठुकरा दिया प्रस्ताव
मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में खासा प्रभाव रखने वाली इस पार्टी ने 243 विधानसभा सीटों में से 29 पर चुनाव लड़ा। जिन सीटों पर उसने चुनाव लड़ा, उनमें से 24 सीट सीमांचल क्षेत्र की हैं। एआईएमआईएम ने चुनाव से पहले महागठबंधन में शामिल होने की भरसक कोशिश की। लेकिन जब राजद और कांग्रेस ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया तो ओवैसी की पार्टी ने अकेले लड़ने का फैसला किया। माना जा रहा है कि मुस्लिम वोटों के बिखराव की वजह से भी राजद और कांग्रेस को नुकसान हुआ। सीमांचल में ओवैसी की पार्टी पांच सीटें जीतने में कामयाब रही तो कई पर वह करीबी मुकाबले में हारी।
ये भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 5 सीटों पर जीत हासिल की है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Bihar GOVT Alliance News: Asaduddin Owaisi Offer to Nitish Kumar for Alliance in Bihar
PATNA
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm