CM Nitish Kumar Resignation News: मुख्यमंत्री अपने पद से दे सकते है इस्तीफा! सीएम की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने की खबर, कल 11 बजे दाखिल कर सकते हैं नामांकन
CM Nitish Kumar Resignation News: मुख्यमंत्री अपने पद से दे सकते है इस्तीफा! सीएम की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने की खबर, कल 11 बजे दाखिल कर सकते हैं नामांकन

CM Nitish Kumar Resignation News
- बिहार की राजनीति में बड़े उलटफेर की चर्चा
- सियासत से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पद से इस्तीफा दे सकते हैं- सूत्र
CM Nitish Kumar Resignation News: बिहार की राजनीति में इस वक्त बड़े उलटफेर की चर्चा जोरों पर है। सियासत से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि वे राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
नीतीश कुमार ले सकते हैं अहम फैसला (Bihar CM Resignation)
CM Nitish Kumar Resignation News: राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो नीतीश कुमार कल सुबह 11 बजे तक राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं, तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है। मुख्यमंत्री पद खाली होने की स्थिति में नए नेतृत्व को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है।
सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार? (Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination)
CM Nitish Kumar Resignation News: राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर गहन चर्चा जारी है कि 2026 के राज्यसभा चुनावों के मद्देनज़र जेडीयू और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के बीच रणनीतिक मंथन चल रहा है। यदि नीतीश कुमार सक्रिय राज्य राजनीति से हटकर दिल्ली की ओर रुख करते हैं और राज्यसभा सदस्य बनते हैं, तो बिहार में मुख्यमंत्री पद खाली हो जाएगा। ऐसी स्थिति में गठबंधन की सहयोगी और संख्या बल के लिहाज से बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा पेश कर सकती है। मौजूदा विधानसभा गणित को देखते हुए बीजेपी का दावा स्वाभाविक माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में कोई बड़ी भूमिका स्वीकार करते हैं तो यह केवल व्यक्तिगत निर्णय नहीं बल्कि व्यापक गठबंधन रणनीति का हिस्सा होगा। इससे राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर नई राजनीतिक संरचना देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक न तो जेडीयू और न ही बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है। लेकिन जिस तरह से अंदरूनी चर्चाओं की खबरें सामने आ रही हैं उससे यह साफ है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है।
यह भी पढ़ें
- मुख्यमंत्री को राज्यसभा भेजने की तैयारी! CM की कुर्सी पर मंडराया खतरा? सियासी गलियारों में चर्चा तेज
- युद्ध के लिए तैयार... इजराइल को हिजबुल्ला की खुली चेतावनी, क्या छिड़ने वाला है वर्ल्ड वॉर?
- छुट्टी के लिए उतारनी पड़ी कपड़े! कई बार अनुरोध करने के बाद भी अफसर नहीं कर रहा था अप्रूव, तो दफ्तर में करना पड़ा ऐसा काम
- मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी! CCTV देख अफसर हो गए आग बबूला, फिर जो हुआ जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पद से इस्तीफा दे सकते हैं और राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Nitish Kumar Resignation News
PATNA
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am