Waqf Amendment Bill 2025: वक़्फ़ बिल के विरोध में सीनियर नेता का पार्टी से इस्तीफा.. चुनाव से पहले NDA को लगा बड़ा झटका
अंसारी ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल इस पार्टी को दिए, लेकिन अब वह जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे रहे हैं।
JDU leader Mohammed Qasim Ansari resigns
- वक्फ संशोधन विधेयक पर जेडीयू के समर्थन से मोहम्मद कासिम अंसारी नाराज।
- उन्होंने इसे भारतीय मुसलमानों और संविधान के खिलाफ बताया।
- नीतीश कुमार की नीति से असंतुष्ट होकर पार्टी से इस्तीफा दिया।
JDU leader Mohammed Qasim Ansari resigns: पटना: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन विधेयक और जेडीयू के समर्थन के विरोध में पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद कासिम अंसारी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को भेज दिया है।
पार्टी से टूट गया भरोसा
मोहम्मद कासिम अंसारी ने अपने त्यागपत्र में लिखा, "हम जैसे लाखों भारतीय मुसलमानों को यह विश्वास था कि आप पूरी तरह से सेकुलर विचारधारा के समर्थक हैं, लेकिन अब यह भरोसा टूट गया है। वक्फ संशोधन विधेयक पर जेडीयू के रुख ने हमें गहरा आघात पहुंचाया है। लोकसभा में ललन सिंह ने जिस अंदाज में इस बिल का समर्थन किया, उससे हम बेहद आहत हुए हैं।"
बिल ने भारतीय मुसलमानों को अपमानित किया
JDU leader Mohammed Qasim Ansari resigns: उन्होंने आगे लिखा, "यह वक्फ बिल भारतीय मुसलमानों के खिलाफ है और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह संविधान के कई मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है और मुसलमानों को अपमानित करता है। साथ ही, यह बिल पसमांदा मुस्लिमों के खिलाफ भी है, लेकिन न तो आपको (नीतीश कुमार) और न ही आपकी पार्टी को इसका अहसास है।"
जेडीयू से नाता तोड़ा
अंसारी ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल इस पार्टी को दिए, लेकिन अब वह जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे रहे हैं।
JD(U) leader Kasim Ansari resigns after party backs Waqf Bill
Read @ANI Story | https://t.co/Fcdk3naoHD#JDU #NitishKumar #Waqfamendmentbill #Parliament pic.twitter.com/Mo20iAA7f4
— ANI Digital (@ani_digital) April 3, 2025
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: JDU leader Mohammed Qasim Ansari resigns, Said, the bill insulted Indian Muslims
PATNA
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm