Pappu Yadav Arrest News: इस चर्चित सांसद पर FIR, 20 समर्थक भी फंसे, पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने का आरोप, प्रदेश में मचा सियासी बवाल
Pappu Yadav Arrest News: इस चर्चित सांसद पर FIR, 20 समर्थक भी फंसे, पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने का आरोप, प्रदेश में मचा सियासी बवाल

Pappu Yadav Arrest News
- सांसद पप्पू यादव और 20 समर्थकों पर FIR दर्ज
- पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने का आरोप
- पप्पू यादव पर सरकारी काम में बाधा का आरोप
बिहार: Pappu Yadav Arrest News: बिहार में सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पप्पू यादव और उनके करीब 20 समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में की है। पुलिस के अनुसार यह मामला ड्यूटी के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने पुलिसकर्मियों के साथ बहस की और उन्हें धमकाने का प्रयास किया जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि इससे पहले पप्पू यादव को 1995 के एक मकान विवाद मामले में कोर्ट के वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकरण में कोर्ट के समन की अनदेखी किए जाने पर न्यायालय ने सख्ती दिखाई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
सांसद पप्पू यादव पर FIR, 20 समर्थक भी फंसे (Pappu Yadav FIR)
Pappu Yadav Arrest News: बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को वर्ष 1995 के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पटना की एक अदालत ने दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने कहा कि उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी और तब तक उन्हें इलाज के लिए पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में रखा जाएगा।
पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात पटना के मंदिरी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ सांसद/विधायक अदालत द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) के तहत दर्ज मामले में वारंट जारी किया गया था। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले यादव ने शुरू में पुलिस की टीम के साथ जाने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि पुलिस के पास संपत्ति कुर्की का वारंट है, गिरफ्तारी का नहीं। हालांकि बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने का आरोप (Pappu Yadav police case)
Pappu Yadav Arrest News: अदालत में यादव की ओर से पेश हुए अधिवक्ता शिवनंदन भारती ने कहा, “उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। हालांकि जेल भेजने के बजाय अदालत ने आदेश दिया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में रखा जाए।” अधिवक्ता ने दावा किया कि यादव ने स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी थी, लेकिन पुलिस के काम में बाधा डालने का एक “झूठा मामला” उनके खिलाफ दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, “उनकी जमानत जुलाई 2025 में रद्द हो गई थी और तब से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस चाहती तो उसी दिन उन्हें गिरफ्तार कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया। वे मौके का इंतजार कर रहे थे और अब उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वह बिहार में महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे थे।”
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस के अनुसार सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थकों पर पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। यह मामला ड्यूटी के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Pappu Yadav Arrest News
PATNA
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm