Rohini Acharya Unfollows Family: बेटे तेज प्रताप यादव के बाद अब बेटी रोहिणी आचार्य होगी पार्टी और परिवार से बाहर!.. ‘एक्स’ पर पूरे परिवार को किया Unfollow!..
राज्य की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने ऐसा लग रहा है जैसे राजद के भीतर अब बड़ा और गंभीर आंतरिक संघर्ष होने वाला है। जनता दल (यू) के राष्ट्रीय …

Rohini Acharya Unfollows Family
- रोहिणी ने सभी को सोशल मीडिया से अनफॉलो किया
- आत्मसम्मान को लेकर भावुक पोस्ट साझा किया
- तेज प्रताप ने बहन को बताया पूजनीय
Rohini Acharya Unfollows Family: पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार में कलह की आशंका है। पार्टी प्रमुख के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य की ओर से आए संकेतों ने इस अटकल को हवा दी है।
पूरे परिवार को किया अनफॉलो
बिहार की राजनीति में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर बड़ा कदम उठाया है। रोहिणी ने अपने पूरे परिवार को इंस्टाग्राम और ट्विटर से अनफॉलो कर दिया है। फिलहाल, वह केवल तीन लोगों को ही फॉलो कर रही हैं। इस कदम के बाद उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों पर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं।
क्या लिखा रोहिणी आचार्य ने?
तेज प्रताप इस साल की शुरुआत में लालू प्रसाद द्वारा पार्टी से निष्कासन के बाद से ही नाराज हैं। वहीं, राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखने वाली आचार्य ने पिछले कुछ दिनों में कई रहस्यमय ट्वीट कर लोगों को हैरान कर दिया है। शुक्रवार को 47 वर्षीय आचार्य ने अपने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैंने बेटी और बहन के रूप में अपना कर्तव्य निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी। न तो मैं किसी पद की लालसा रखती हूं और न ही मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। मेरे लिए आत्मसम्मान सर्वोपरि है।’’ एक और पोस्ट में, उन्होंने वह वीडियो साझा किया जो 2022 में उनके पिता की जान बचाने वाली सर्जरी के लिए उन्हें ऑपरेशन थियेटर ले जाते समय शूट किया गया था। उन्होंने लिखा, ‘‘जो जान हथेली पर रखते हुए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने का जज्बा रखते हैं , बेखौफी – बेबाकी – खुद्दारी तो उनके लहू में बहती है।’’
कौन है रोहिणी आचार्य?
Rohini Acharya Unfollows Family: चिकित्सा स्नातक आचार्य ने गृहिणी हैं और सिंगापुर में अपने पति के साथ रहती थी। वह पहली बार 2022 में सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने अपने पिता को गुर्दा दान किया। पिछले वर्ष उन्होंने सारण लोकसभा क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ा लेकिन असफल रहीं। इसके बाद कुछ समय तक राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने के बाद, पिछले महीने वह फिर से सार्वजनिक मंच पर नजर आईं जब उन्होंने तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में हिस्सा लिया।
कयास लगाए जा रहे थे कि आचार्य आगामी विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा सकती हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव से उन्हें कोई खास समर्थन नहीं मिला।
तेज प्रताप यादव आये समर्थन में
इस बीच, तेज प्रताप ने अपनी बहन के समर्थन में खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘रोहिणी मुझसे बहुत बड़ी हैं। बचपन में मैंने उनकी गोद में खेला है। जो बलिदान उन्होंने दिया, वह किसी भी बेटी, बहन और मां के लिए कठिन है। उन्होंने जो पीड़ा व्यक्त की है, वह जायज है।’’ पूर्व मंत्री और भगवान कृष्ण के भक्त तेज प्रताप ने अपने अंदाज में कहा, ‘‘मैं इस पूरे प्रकरण में अपनी बहन के साथ हूं। जो भी उनका अपमान करेगा, उसे सुदर्शन चक्र का सामना करना होगा।’’
#WATCH पटना, बिहार: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने RJD नेता रोहिणी आचार्य के बयान पर कहा, "एक महिला होने के नाते उन्होंने जो सराहनीय काम किया है शायद ही कोई बेटी या मां कर सकती है। यह हमारे और सभी महिलाओं के लिए पूजनीय है। इनकी चर्चा सदैव की जाएगी। हमारी बहनों का जो… pic.twitter.com/KpDKmKnPjS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2025
Rohini Acharya Unfollows Family: राज्य की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने ऐसा लग रहा है जैसे राजद के भीतर अब बड़ा और गंभीर आंतरिक संघर्ष होने वाला है। जनता दल (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ‘‘यह मतभेद नहीं बल्कि बड़ा संघर्ष है, जिसकी ओर राजद बढ़ रही है। लालू प्रसाद का परिवार हरियाणा से आए एक घुसपैठिए से हिल गया है।’’ उन्होंने यह कटाक्ष तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगी और राज्यसभा सदस्य संजय यादव पर किया और आरोप लगाया कि उनकी ‘‘अहंकारपूर्ण और हठी प्रवृत्ति’’ के कारण लालू प्रसाद की संतानों में असंतोष हैं।
ये भी पढ़ें: GST Reduction in India: 40 रुपये तक सस्ती हुई घी.. इस कंपनी ने करीब 700 प्रोडक्ट्स के कीमतों में की कमी
ये भी पढ़ें: GST 2.0 On Car And Bike: नवरात्रि के पहले दिन से कार और दोपहिया वाहन की कीमतों में आएगी कमी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आत्मसम्मान और भावनात्मक पीड़ा के संकेत देते हुए सोशल मीडिया पर ये कदम उठाया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Rohini Acharya Unfollows Family, Shares Emotional Posts on Self-Respect; Tej Pratap Yadav Extends Support
PATNA
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm