BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

School Holiday Collector Order: स्कूलों में फिर से छुट्टी का आदेश.. बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी तो कलेक्टर ने किया इन कक्षाओं के लिए अवकाश का ऐलान..

School Holiday Collector Order Patna: भीषण गर्मी के चलते पटना में कक्षा 5 तक स्कूल बंद, कक्षा 6 से 8 के लिए समय सीमा निर्धारित।

School Holiday Collector Order Patna

School Holiday Collector Order Patna

satya prakash
Published: 20 Jun 2026 | 9:12 amModified: 20 Jun 2026 | 9:14 am

पटना: कई राज्यों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। गर्मी इतनी भीषण है कि कई सारे लोग तो दोपहर के समय अपने घर से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। (School Holiday Collector Order Patna) अब ऐसे भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को होती है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

स्कूल जाने तक तो ठीक रहता है मगर जब दोपहर में स्कूल से घर आना होता है, तब गर्मी से उनकी तबीयत बिगड़ने का डर रहता है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए पटना के डीएम त्यागराजन एम.एम. ने एक जरूरी आदेश जारी किया है जो बच्चों को इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत देगा। आइए फिर आपको उस आदेश के बारे में बताते हैं।

छात्रों को लेकर क्या आदेश दिया है?

आपको बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के डीएम त्यागराजन एस.एम. ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 5वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 20 जून 2026 तक परी तरह से रोक लगा दिया है। इसका मतलब अब 5वीं तक के छात्र 21 जून के बाद से ही स्कूल जाएंगे। आपको बता दें कि कक्षा छठी से 8वीं तक के छात्रों के लिए भी एक आदेश जारी किया गया है। (School Holiday Collector Order Patna) 5वीं तक के छात्रों के लिए जहां 20 जून तक पूरी तरह से स्कूल बंद हैं वहीं कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों की कक्षाओं का संचालन 10:30 बजे के बाद नहीं करने का आदेश दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

आदेश में क्या लिखा है?

आइए अब आपको यह बताते हैं कि DM ने जो आदेश जारी किया है, उसमें क्या कुछ लिखा है। पटना के DM त्यागराजन एस.एम की तरफ से जारी आदेश में लिखा है, 'जिले में रह रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। अतः मैं, डॉ० त्यागराजन एस.एम., जिला दण्डाधिकारी, पटना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) में वर्ग-05 तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 20 जून 2026 तक पूर्णरूपेण एवं वर्ग-06 से वर्ग-08 तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर 10:30 बजे के बाद प्रतिबंध लगाता हूं। विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निदेश दिया जाता है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे। उपर्युक्त आदेश दिनांक 15 जून 2026 से 20 जून 2026 तक लागू रहेगा।'

पटना के DM ने स्कूल बंद करने के दिए आदेश

इन्हें भी पढ़ें:

इबोला से निपटने और टीका विकसित करने के लिए अफ्रीका को अपने संसाधन लगाने होंगे: अफ्रीका सीडीसी प्रमुख

गोवा सरकार ने मच्छरों को भगाने के लिए अनधिकृत फॉगिंग पर प्रतिबंध लगाया

वीएमसी ने नीलामी के लिए तृणमूल सांसद पठान के कब्जे वाले भूखंड की कीमत तय की

अनंत अंबानी ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया, मोहन भागवत से मिले

पिछले डेढ साल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 30 शिशुओं को बेचा गया: दिल्ली पुलिस की जांच

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A. कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों की कक्षाएं बंद हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Patna Schools Closed for Primary Classes as Heatwave Persists, DM Issues Fresh Order Until June 20

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm