जब शक्ति मोहन के लिए सामान्य तरीके से चलना-फिरना भी दूभर था। डॉक्टर्स ने भी यह घोषणा कर दी थी कि शक्ति मोहन कभी चल नहीं पाएंगी।
शक्ति मोहन ने अटूट साहस का परिचय दिया और आज नतीजा सबके सामने हैं। वह डांसिंग की दुनिया का एक नाम हैं और साथ ही उनका अपना एक डांस ब्रांड भी है।
बचपन में शक्ति मोहन के साथ एक दुर्घटना घटी थी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने कहा था कि अब वह कभी चल फिर नहीं पाएंगी।
शक्ति ने हार नहीं मानी और अपने परिवार की मदद से और खुद की हिम्मत की वजह से न सिर्फ वह चल सकती हैं, बल्कि आज वह देश की जानी मानी डांसर हैं।
मनोरंजन जगत में शक्ति मोहन अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने डांस के दम पर बहुत ही कम समय में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में सफल साबित हुई हैं।
शक्ति अपने इंस्टा अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाती हैं।
शक्ति मोहन मशहूर डांसर, कोरियोग्राफर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज शक्ति मोहन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। डांस की दुनिया में उनका सिक्का चलता है।
Hot photos of famous dancer Shakti Mohan