चौंकाने का एक मौका नहीं छोड़ रही ये मॉडल, देखिए इनके कारनामें की लेटेस्ट तस्वीरें
चौंकाने का एक मौका नहीं छोड़ रही ये मॉडल, देखिए इनके कारनामें की लेटेस्ट तस्वीरें Shahnaz looks beautiful in a sky colored embroidered suit
- इसके अलावा शहनाज जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही के साथ फिल्म ‘100%’ में भी नजर आएंगी।इतना ही नहीं शहनाज भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।
- वर्कफ्रंट की तो शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान, शहनाज गिल के अलावा पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, राघव जुयाल जैसे स्टार्स हैं।
- देसी अंदाज में वह दिलजीत दोसांझ के पंजाबी सॉन्ग ‘जिंद माही आजा वे’ पर शोख अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। फैंस शहनाज के इस अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं।
- लुक की बात करें तो शहनाज आसमानी कलर के कढ़ाईदार सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। लाइट मेकअप, मस्कारा, पिंक लिपस्टिक से शहनाज ने अपने लुक को पूरा किया है। हाथों में कंगन और कानों में झुमकें,सलीके से गुथी चोटी और चेहरे पर बिखरी जुल्फें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।
- शहनाज गिल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनका प्योर पंजाबी लुक देखने को मिल रहा है।
- शहनाज गिल..वो नाम जिसने भले ही बिग बाॅस की ट्राॅफी नहीं जीती लेकिन उस सीजन को उनके नाम से ही जाना जाता है। आए दिन सोशल मीडिया पर उसके ट्रेंड देखने को मिलेंगे।

Facebook








