UP Road Accident: दर्दनाक हादसा, फॉर्च्यूनर और टेंपो की जबरदस्त टक्कर, एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत
UP Road Accident: दर्दनाक हादसा, फॉर्च्यूनर और टेंपो की जबरदस्त टक्कर, एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत

Haryana Road Accident News/ Image Credit: IBC24 File
- पीलीभीत-हरिद्वार हाइवे पर फॉर्च्यूनर और टेंपो की भीषण टक्कर
- एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, 5 से ज्यादा गंभीर घायल
- जिला प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की
पीलीभीत: UP Road Accident उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक राजमार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार एक ‘फॉर्च्यूनर’ कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के साथ ही टेंपो खाई में पलट गया और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पीलीभीत-हरिद्वार हाइवे पर हुई टेंपो और फॉर्च्यूनर की टक्कर में जान गंवाने वाले लोगों के के प्रति संवेदना व्यक्त की।
UP Road Accident जहानाबाद थाना पुलिस के अनुसार, जहानाबाद से सवारियों से भरा एक टेंपो अमरिया की तरफ जा रहा था कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार एक ‘फॉर्च्यूनर’ कार की उससे आमने-सामने की टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के साथ ही टेंपो पलटकर खाई में जा गिरा। पुलिस के अनुसार, एक महिला और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने टेंपो में सवार आधा दर्जन सवारियों को शीघ्र जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान राजदा (45), जानेसार (15), विजय (30), हमजा (दो) और फरीदा के रूप में हुई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पीलीभीत-हरिद्वार हाइवे पर हुआ।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Five people died in collision between Fortuner and Tempo
PILIBHIT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm