दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में पति समेत तीन पर मामला दर्ज
दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में पति समेत तीन पर मामला दर्ज
पीलीभीत (उप्र), नौ अप्रैल (भाषा) पीलीभीत के जहानाबाद में दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को जिंदा जलाने के आरोप में मृतका के पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जहानाबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई अमर पाल की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सोनकली (26) की शादी 28 अप्रैल 2017 को ग्राम मिलक काजी निवासी नरेश कुमार के साथ हुई थी और शादी के कुछ दिन बाद से ही पति मोटरसाइकिल और जेवरों की मांग पूरी ना होने पर सोनकली के साथ मारपीट करने लगा था।
आरोप है कि ससुर जानकी और सास भगवान देई भी सोनकली को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे तथा गत 30 मार्च को पति से हुए विवाद के बाद ससुराल वालों ने सोनकली के शरीर पर कथित तौर पर गंदे कपड़े लपेटकर तारपीन का तेल छिड़क कर आग लगा दी।
पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से झुलसी सोनकली ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान अपने भाई को पूरी घटना बताई तथा तीन दिन पूर्व छह अप्रैल को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
भाषा सं राजेंद्र नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
Web Title: दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में पति समेत तीन पर मामला दर्ज
PILIBHIT
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm