Lady Sub Inspector Viral Audio: महिला सब इंस्पेक्टर का गाली-गलौज करते ऑडियो वायरल, पति से बात करते हुए सास के लिए कर रही ऐसे शब्दों का इस्तेमाल, ससुर पर किया था रेप का केस
Lady Sub Inspector Viral Audio: महिला सब इंस्पेक्टर का गाली-गलौज करते ऑडियो वायरल, पति से बात करते हुए सास के लिए कर रही ऐसे शब्दों का इस्तेमाल, ससुर पर किया …
- महिला दरोगा के कथित ऑडियो से मचा नया विवाद
- पति ने ऑडियो को बताया असली बातचीत
- पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR
प्रयागराज: Lady Sub Inspector Viral Audio उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों महिला दरोगा का मामला बेहद सुर्खियों में है। मामले में रोजाना नए अपडेट आ रहे हैं। महिला दरोगा ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया था। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है, एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने पति से फोन पर बात करते हुए सास को गाली देते हुए नजर आ रही है। कथित ऑडियो वायरल होने बाद महिला दरोगा की जमकर आलोचना हो रही है। दूसरी ओर महिला दरोगा के पति ने भी अपनी पत्नी और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
Lady Sub Inspector Viral Audio सोशल मीडिया पर वायरल हुए 22:30 सेकेंड के इस ऑडियो में कथित तौर पर महिला दरोगा और उसके पति के बीच बातचीत सुनाई पड़ती है। इसमें वह अपनी सास के लिए गालियों के साथ अन्य आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते सुनाई पड़ती है। यह भी कहती है कि वह मर क्यों नहीं जाती। पति का दावा है कि ऑडियो में उसकी और उसकी पत्नी की बातचीत है जिसमें वह गालीगलौज करते सुनाई पड़ रही है।
महिला सब इंस्पेक्टर की बातचीत का अंश
- महिला दरोगा- तैयार हो गए कि नहीं?
- पति- हां..हां
- महिला दरोगा- कपड़े फैला दो, तब तक हम भी तैयार हो लें, 5 मिनट लगेंगे तैयार होने में।
- पति- अरे, तो अभी... इतनी जल्दी थोड़े ना..आ रहे हैं बाहर से थोड़ा.. सा जा रहे हैं।
- महिला दरोगा- कहां
- पति: यहीं तक जा रहे हैं, दुकान से समान लेने। तबियत ज्यादा खराब है, दवा लेने जा रहे हैं।
- महिला दरोगा- किसकी तबीयत खराब है?
- पति: मम्मी की
- महिला दरोगा- मर नहीं जाती हैं। अब हमको जाना है डॉक्टर के यहां... तो तुम दवा लेने जा रहे हो।
- पति- हम मोटरसाइकिल जा रहे हैं, मेडिकल स्टोर से कुछ ले आवें।
- महिला दरोगा- मतलब हमारा जब काम होगा तो अड़ंगा लगाना ही है स*** को
- पति- अरे यार अब उनको ज्यादा दिक्कत हो रही है ना?
- महिला दरोगा- कुछ दिक्कत नहीं हो रही है, बिटिया के यहां अभी मर के आई है दो दिन, तब नहीं दिक्कत हो गई
- पति- नहीं उनको बहुत ज्यादा दस्त आ रहे हैं, पल्टी हो रही, पेट में मरोड़ हो रही, उस दिन जैसे हमको हो गया था।
- महिला दरोगा- मर काहे ही नहीं जाती है स***?
- पति- अरे ऐसा ना बोलो करो यार मम्मी हैं?
- महिला दरोगा- काहे न बोला करें भाई, 2 दिन जो है बिटिया के यहां रहीं तब नहीं कुछ हुआ, अब दिक्कत हो रही है।
- अब जब हमको डॉक्टर के यहां जाना है तब तुमको भेज रही हैं वहां पे।
- पति: तो हम आ रहे हैं ना, 10 मिनट लगेगा।
- महिला दरोगा- क्या आ रहे हो यार। हम तैयार बैठे हैं।
एयरपोर्ट थाने में पदस्थ है महिला दरोगा
बता दें कि एक महीने की छुट्टी पर 2023 बैच की महिला दरोगा प्रयागराज के एयरपोर्ट थाने में तैनात है और फिलहाल एक महीने की छुट्टी पर है। 10 दिन पहले ही वह अवकाश पर गई है। वह लखनऊ की रहने वाली है और वहीं के रहने वाले एक रिटायर दरोगा के बेटे से उसकी फरवरी 2025 में लव मैरिज हुई थी। दो दिन पहले दर्ज कराई है FIR फिलहाल पति-पत्नी में विवाद चल रहा है और 28 मई को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लखनऊ के पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला दरोगा पर रेप और पति-सास पर हमला करने, मारपीट, गालीगलौज समेत अन्य आरोप लगाए हैं।
पति ने वायरल किया कथित ऑडियो
पति ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला उधर महिला दरोगा के पति ने भी सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो डाला है। उसने आरोप लगाया है कि महिला दरोगा पत्नी शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल में विवाद करने लगी। यही नहीं उसने मकान अपने नाम करने का दबाव डाला। इंकार करने पर मारपीट, गालीगलौज की और उस पर हमला कराने के साथ ही जेल भेजवाने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें
- Garena Free Fire Max Codes Today: आज के नए रिडीम कोड्स हुए जारी! चंद सेकंड में मिल सकते हैं फ्री डायमंड्स और दमदार हथियार, देर की तो हाथ मलते रह जाएंगे
- Gold Rate 31 May 2026: महंगाई से परेशान लोगों को मिली राहत! धड़ाम से फिसला भाव, 1.18 लाख के नीचे पहुंचा गोल्ड, खरीदने वालों की लग गई लॉटरी
- Petrol Diesel Price Today 31 May 2026: पेट्रोल 25 और डीजल की कीमत में 20 रुपए प्रति लीटर वृद्धि, नया महीना शुरू होने से पहले लगा जोर का झटका, नया रेट आज से लागू
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महिला दरोगा ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इसी मामले में एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसने विवाद को नया मोड़ दे दिया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Lady Sub Inspector Viral Audio: Abusing Mother in Law on Phone Call with Husband
Prayagraj
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pmमंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 1:55 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pmआदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pmपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 am