BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Prayagraj Firecracker Factory Blast : बारूद का भयानक खेल! यहाँ के पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका! 8 मासूम बच्चों समेत 11 की मौत, कई मकान जमींदोज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, …

Kaushambi Firecracker Factory Blast Update/Image Credit: File

Kaushambi Firecracker Factory Blast Update/Image Credit: File

Sneha Singh
Published: 31 Aug 2026 | 8:21 pmModified: 31 Aug 2026 | 8:29 pm
HIGHLIGHTS
  1. अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 बच्चों समेत 11 की मौत
  2. धमाके से फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज, कई मकानों को भी भारी नुकसान
  3. 200 जवानों और 10 बुलडोजरों से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रयागराज : Prayagraj Firecracker Factory Blast :  उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर अचानक भीषण विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 मासूम बच्चों सहित 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई और आसपास के कई मकान पूरी तरह ढह गए।

200 जवानों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार, विस्फोट के चलते आसपास के करीब 8 मकान क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें से 3 मकान पूरी तरह गिर गए। Prayagraj Firecracker Factory Blast: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एयरफोर्स, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) के करीब 200 जवानों ने 10 बुलडोजरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद ने आग पकड़ ली, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। मामले में पुलिस ने अवैध रूप से फैक्ट्री चला रहे मालिक आदिल, उसके पिता और चाचा समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी व संपत्ति कुर्की की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ेंः-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद ने आग पकड़ ली, जिसके बाद भीषण विस्फोट हुआ। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Prayagraj Blast: Massive Explosion at Illegal Firecracker Factory Kills 11, Including 8 Children

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

01 Oct 2026 | 12:15 am