BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mahakumbh Stampede Latest Update Today : भगदड़ के बाद अलर्ट मोड पर योगी सरकार.. तीन सदस्यीय जांच कमेटी का हुआ गठन, आज महाकुंभ जाएंगे DGP..

Mahakumbh Stampede Latest Update : सीएम योगी की न्यायिक जांच की घोषणा के बाद यूपी सरकार ने तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन कर दिया है।

Mahakumbh Stampede Latest Update Today | Source Image - IBC24 Archive

Mahakumbh Stampede Latest Update Today | Source Image - IBC24 Archive

Shyam Dwivedi
Published: 30 Jan 2025 | 8:40 amModified: 30 Jan 2025 | 8:40 am

प्रयागराज। Mahakumbh Stampede Latest Update Today : प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान से पहले भगदड़ मच गई थी। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मची भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई, जबकि 60 लोग घायल हैं। मरने वालों में 25 लोगों की पहचान हो गई है। 36 घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शुरुआती इलाज के बाद 24 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 4 कर्नाटक, असम और गुजरात के 1-1 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। सरकार ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया। वहीं अब शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दे दिए हैं।

read more : MP Weather Latest Update : एमपी में सर्द हवाओं पर लगा ब्रेक.. लोगों को मिली शीतलहर से राहत, इन​ जिलों में बारिश होने की संभावना

DGP जाएंगे प्रयागराज महाकुंभ

प्रयागराज महाकुंभ हादसे को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। अधिकारियों को तत्काल मामले की जांच में लगाया गया है। मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर्व के पूरा होने के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। हादसे में मृतकों का आंकड़ा जारी किया गया। वहीं, हादसे की जानकारी के लिए सरकार के मृख्य सचिव और डीजीपी गुरुवार को प्रयागराज जाएंगे। वहां वे हादसे की पूरी जानकारी लेंगे और सीएम योगी को रिपोर्ट देंगे।

न्यायिक जांच के आदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ की न्यायिक जांच की घोषणा के बाद यूपी सरकार ने तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन कर दिया है। महाकुंभ हादसे की जांच इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस हर्ष कुमार की अध्यक्षता में होगी। इसमें रिटायर्ड आईपीएस वीके गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डीके सिंह सदस्य बनाए गए हैं।

मौनी अमावस्या पर 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

मेला प्रशासन के मुताबिक, बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर शाम आठ बजे तक 7.64 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौनी अमावस्या पर शाम आठ बजे तक 10 लाख से अधिक कल्पवासियों समेत कुल 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया। इस दौरान, हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं अभी तक 19.94 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। इस हादसे में 30 लोगों की जान चली गई और 60 लोग घायल हुए। मरने वालों में 25 लोगों की पहचान हो चुकी है। घायल 36 लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Yogi government on alert mode after stampede... a three-member inquiry committee was formed

शहर की खबरें
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm