पुणे में मामूली विवाद सांप्रदायिक तनाव में बदला, भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया
पुणे में मामूली विवाद सांप्रदायिक तनाव में बदला, भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया
पुणे, 19 मई (भाषा) पुणे में नाबालिग लड़कों के बीच मामूली कहासुनी की वजह से मध्यरात्रि में अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई और जब पुलिस टीम ने इस तनाव को कम करने की कोशिश की तो भीड़ ने उन पर पथराव किया।
एक अधिकारी के अनुसार, यह झड़प सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात कोंढवा इलाके में हुई, हालांकि, कोई भी इसमें घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'यह घटना रात 11 बजे से देर रात दो के बीच कोंढवा की एक आवासीय सोसाइटी में कुछ नाबालिग लड़कों के बीच मामूली कहासुनी के बाद हुई। विवाद तब और बढ़ गया जब दो समुदायों के वयस्क भी इसमें शामिल हो गए।'
उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को भांपते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिती संभालने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों पर भी पत्थर फेंके गए।
उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया था।
अधिकारी के मुताबिक, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कोंढवा थाने के पास लोग जमा हुए हैं और सड़क पर बैठकर यातायात अवरुद्ध करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भाषा
प्रचेता वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: पुणे में मामूली विवाद सांप्रदायिक तनाव में बदला, भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया
PUNE
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm