Pune Kid Beating Parent News: मां के नाम की जमीन बेचने से भड़के कलयुगी बेटे! बुजुर्ग माता-पिता को सड़क पर घेरा, लाठी-डंडों से पीटा और दी गंभीर धमकी
महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर में जमीन की बिक्री को लेकर दो बेटों पर अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित …

- 30 अगस्त की शाम तरंगवाड़ी गांव की सीमा के पास हुई घटना।
- मां के नाम दर्ज जमीन बेचने को लेकर बेटों ने किया विवाद।
- बुजुर्ग दंपत्ति पर लकड़ी के डंडों से हमला करने का आरोप।
पुणे: Pune Kid Beating Parent News : महाराष्ट्र के पुणे जिले अंतर्गत इंदापुर तहसील में जमीन की बिक्री को लेकर दो कलयुगी बेटों द्वारा अपने ही बुजुर्ग माता-पिता पर जानलेवा हमला करने और धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदापुर पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपी बेटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माता-पिता के साथ गाली-गलौज की शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 30 अगस्त को शाम करीब 6 बजे तरंगवाड़ी गांव की सीमा के पास घटी। सरस्वतीनगर निवासी 65 वर्षीय तुकाराम किसन राउत और उनकी पत्नी अंजना सड़क पर पैदल जा रहे थे, तभी उनके बेटे संजय और राजेंद्र टाटा नेक्सन कार से वहां पहुंचे। दोनों आरोपियों ने अपनी मां के नाम पर दर्ज जमीन को बेचने का विरोध करते हुए माता-पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
जाँच में जुटी पुलिस
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने बुजुर्ग दंपत्ति पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया और बेची गई जमीन वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। Pune Kid Beating Parent News : घटना के बाद गंभीर रूप से चोटिल तुकाराम राउत ने इंदापुर थाने पहुंचकर अपने दोनों बेटों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- 8th Pay Commission Update: सैलरी बढ़ेगी या DA में होगा बड़ा खेल? 8वें वेतन आयोग से जुड़े कई अहम ऐलान जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुलने वाला है खुशियों का पिटारा!
- Rajnandgaon Accident News Today: राजनांदगांव में बाइक और स्कॉर्पियों की टक्कर देखकर कांप उठी लोगों की रूह, चार लोगों की मौत के बाद मची चीख पुकार
- CP Radhakrishnan Raipur Visit: रायपुर दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों ने किया आत्मीय स्वागत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस शिकायत के अनुसार, मां के नाम दर्ज जमीन की बिक्री को लेकर विवाद हुआ था।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Pune News: Sons Attack Elderly Parents Over Land Sale, Threaten Them With Serious Consequences
PUNE
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amआईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई
01 Oct 2026 | 12:06 amअदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pm