BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर ट्रक ने टेंपो और अन्य वाहनों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, 12 घायल

पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर ट्रक ने टेंपो और अन्य वाहनों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, 12 घायल

पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर ट्रक ने टेंपो और अन्य वाहनों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, 12 घायल
Bhasha
Published: 13 Sept 2026 | 8:36 pmModified: 13 Sept 2026 | 8:36 pm

पुणे, 13 सितंबर (भाषा) पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर जंभुलवाड़ी के पास टेम्पो को टक्कर मारने के बाद एक ट्रक अन्य वाहनों से टकरा गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मध्यरात्रि के करीब हुई।

उन्होंने कहा, 'सतारा से पुणे की ओर आ रहा एक ट्रक अपने आगे चल रहे एक टेम्पो से टकरा गया। टक्कर के बाद, दोनों गाड़ियां सड़क के दूसरी तरफ चली गईं और दो कारों से टकरा गईं। इस हादसे में गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा। घायलों में से एक दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, जिनमें से दो की बाद में मौत हो गई।'

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हृदयनाथ मोहन गायकवाड़ (47) और आनंदीबाई रामचंद्र वाडकर (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीन घायलों की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक प्रमोद विट्ठल वाघ (40) और मालिक संदीप गोरख सूर्यवंशी (45) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत अंबेगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर ट्रक ने टेंपो और अन्य वाहनों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, 12 घायल

शहर की खबरें
शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

02 Oct 2026 | 1:07 am
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm