Pujab Road Accident | Photo Credit: IBC24
चंडीगढ़: Pujab Road Accident पंजाब के मानसा जिले में मानसा-सिरसा मार्ग पर एक ट्रक से कार की टक्कर के बाद हरियाणा में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Pujab Road Accident News पुलिस ने बताया कि यह हादसा मानसा के सरदुलगढ़ इलाके के सरदुलेवाला गांव के पास हुआ, जब हरियाणा के सिरसा जिले में रहने वाला परिवार शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था।
अशोक कुमार, उषा, रितु और राधा सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक दुर्घटनास्थल से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है। मामले की जांच जारी है।