BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

राहुल गांधी ने रायबरेली में क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया, कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की

राहुल गांधी ने रायबरेली में क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया, कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की

राहुल गांधी ने रायबरेली में क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया, कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की
Bhasha
Published: 20 Jan 2026 | 1:35 pmModified: 20 Jan 2026 | 1:35 pm

रायबरेली (उप्र), 20 जनवरी (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

कांग्रेस ने आधिकारिक ''एक्‍स'' खाते पर एक पोस्ट में कहा '' नेता विपक्ष राहुल गांधी ने युवा खेल अकादमी द्वारा राजीव गांधी स्टेडियम, रायबरेली में आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों और उनके खिलाड़ियों से भी मुलाक़ात की।''

यह प्रतियोगिता रायबरेली में आईटीआई परिसर में स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हो रही है। इससे पहले, राहुल गांधी ने भुएमऊ अतिथि गृह में पार्टी पदाधिकारियों और एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। लोकसभा में विपक्ष के नेता लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

पिछले साल, गांधी ने 10 और 11 सितंबर को अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान, उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और ‘दिशा’ बैठक की अध्यक्षता की थी।

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: राहुल गांधी ने रायबरेली में क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया, कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की

शहर की खबरें
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

01 Oct 2026 | 4:40 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

01 Oct 2026 | 3:44 pm
देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

01 Oct 2026 | 3:28 pm