गंगा नदी में तीन युवकों की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर
गंगा नदी में तीन युवकों की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर
रायबरेली (उप्र), 23 अप्रैल (भाषा) रायबरेली जिले के सरेनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गंगा नदी में नहाते समय डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि सरेनी थाना क्षेत्र में निसगर गंगा घाट पर चार युवक नहाने गए थे, तभी उनमें से हरिशंकर (16) नामक किशोर गहरे पानी में पहुंच जाने पर डूबने लगा।
उन्होंने बताया कि शोर सुनकर हरिशंकर का बड़ा भाई हरिओम (22) और उसके दोस्त सत्येंद्र (26) तथा हिमांशु उसे बचाने के लिए उसकी तरफ बढ़े मगर वे भी डूबने लगे।
सूत्रों ने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग और गोताखोर मौके पर पहुंचे और चारों लोगों को बाहर निकाला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि सत्येंद्र, हरिशंकर और हरिओम को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि चौथे युवक हिमांशु का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार जिला अस्पताल पहुंचे तथा मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। जिला प्रशासन ने परिजन को आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।
भाषा सं सलीम रवि कांत राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: गंगा नदी में तीन युवकों की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर
RAE BARELI
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm