BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ट्रंप के हाथ में है मोदी का ‘रिमोट कंट्रोल’ : राहुल गांधी

ट्रंप के हाथ में है मोदी का ‘रिमोट कंट्रोल’ : राहुल गांधी

ट्रंप के हाथ में है मोदी का ‘रिमोट कंट्रोल’ : राहुल गांधी
Bhasha
Published: 19 May 2026 | 7:55 pmModified: 19 May 2026 | 7:55 pm

(तस्वीर के साथ)

रायबरेली (उप्र), 19 मई (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता (कांग्रेस) राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को दावा किया कि मोदी का 'रिमोट कंट्रोल' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास है।

रायबरेली और अमेठी के अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन गांधी ने प्रधानमंत्री पर तंज करते हुए कहा कि मोदी देश के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों से इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने को कहते हैं जबकि लोगों को नौकरी और खाना तक भी नहीं मिल पा रहा है।

रायबरेली से कांग्रेस सांसद गांधी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि प्रधानमंत्री क्या सपने देख रहे हैं और देश से इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने को कह रहे हैं। हमें तो घर पर खाना बनाने के लिए रसोई गैस भी नहीं मिल पा रही है और प्रधानमंत्री लोगों से कह रहे हैं कि विदेश मत जाओ, सोना मत खरीदो, इलेक्ट्रिक कारें खरीदो। मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा कि यह आदमी किस दुनिया में जी रहा है।’’

रायबरेली ज़िले के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के खिरोन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान राहुल ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘खैर, उनका रिमोट कंट्रोल अमेरिका के हाथों में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपने डोनाल्ड ट्रंप का भाषण जरूर देखा होगा। वह कहते हैं कि मैं दो मिनट में उनका (मोदी) राजनीतिक करियर खत्म कर सकता हूं। इस बीच, एपस्टीन फाइल्स बंद ही रहती हैं। नरेन्द्र मोदी 24 घंटे विदेश दौरे पर रहते हैं। वह कभी खुद को अमेरिका से बचाने की कोशिश करते हैं तो कभी नॉर्वे का दौरा करते हैं। वह हाथ जोड़कर कहते हैं,‘प्लीज मुझे माफ कर दो, एपस्टीन फाइल मत खोलो, अदाणी जी के खिलाफ एक मामला है, उसे बंद कर दो।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘मुझे नहीं पता कि आपको इस बात की जानकारी है या नहीं, लेकिन उन्होंने (मोदी) अमेरिका के साथ एक सौदा किया है। उन्होंने भारत की हर चीज छीनकर अमेरिका के हवाले कर दी है। यह बात लिखकर ले लीजिए कि अमेरिका में अभी अदाणी के खिलाफ जो मुकदमा चल रहा है उसे आने वाले समय में खारिज कर दिया जाएगा। क्यों? क्योंकि नरेन्द्र मोदी ने भारत को, उसके गरीबों और किसानों समेत अमेरिका को बेच दिया है। नरेन्द्र मोदी ने हमारी पूरी कृषि व्यवस्था अमेरिका के हवाले कर दी है।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री पर देश का डेटा 'सरेंडर' कर देने और साढ़े नौ लाख करोड़ रुपये का सामान अमेरिका से खरीदने का प्रस्ताव देने का भी आरोप लगाया।

गांधी ने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी) हमारी ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया है। क्यों? सिर्फ अदाणी मामले से खुद को बचाने के लिये।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि आने वाले बहुत कम समय के अंदर अमेरिका में अदाणी के खिलाफ चल रहा मुकदमा रद्द हो जाएगा क्योंकि मोदी ने अमेरिका के साथ एक समझौता किया है।

गांधी ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी ने किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं और हमारे डेटा को बेच दिया। यह सब सिर्फ अदाणी का मामला (केस) रद्द करवाने के लिए किया गया।’’

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिजली, पेट्रोल और गैस महंगे हो जाएंगे।

गांधी ने पश्चिम एशिया संकट का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा है तथा इस वजह से ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, नतीजतन दुनिया में मौजूद तेल की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल—डीजल के इस्तेमाल में कटौती तथा एक साल तक सोना नहीं खरीदने तथा अन्य उपायों की अपील पर तंज करते हुए राहुल ने कहा, ''नरेन्द्र मोदी आपसे कह रहे हैं कि सोना मत खरीदिए। क्या आप जानते हैं क्यों? क्योंकि, वह भारत के शेयर बाजार की रक्षा कर रहे हैं। वही बाजार जहां अदाणी और अंबानी की दौलत जमा है। उन्हें डर है कि अगर जनता सोने में निवेश करेगी, तो इससे अंबानी और अदाणी को आर्थिक नुकसान होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मैं आपको होर्मुज जलडमरूमध्य में हुई घटनाओं और तेल की आपूर्ति में आई रुकावट के नतीजों के बारे में बताना चाहता हूं। यह तो बस शुरुआत है। आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीज़ल और केरोसिन की कीमतें आसमान छूने वाली हैं। जब ऐसा होगा तो हर चीज की कीमत बढ़ जाएगी, क्योंकि केरोसिन, पेट्रोल और डीज़ल के जरिए ही सामान आपके दरवाजे तक पहुंचाया जाता है।’’

गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 12 सालों में जो कुछ भी किया है, उससे होने वाला दुख और दर्द अंबानी या अदाणी को नहीं, बल्कि किसानों, मज़दूरों, छोटे व्यापारियों और युवाओं को ही सहन करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह बात हर रोज कहता हूं। नरेन्द्र मोदी जी आप कार्रवाई शुरू कीजिये। किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं की मदद कीजिए और उनकी रक्षा करना शुरू कीजिये वरना, देश को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।’’

गांधी ने कहा, ''नरेन्द्र मोदी जी इधर-उधर देखते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करते। इसीलिए, अपने हर भाषण में मैं इस बात पर जोर देता हूं कि नरेन्द्र मोदी को आज ही तुरंत कार्रवाई करना शुरू कर देना चाहिए।’’

भाषा सलीम राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ट्रंप के हाथ में है मोदी का ‘रिमोट कंट्रोल’ : राहुल गांधी

People also search for:UP Rahul Remote Control
शहर की खबरें
मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 1:55 pm
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:50 am
उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am