BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

रायबरेली में ट्रक की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत

रायबरेली में ट्रक की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत

रायबरेली में ट्रक की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत
Bhasha
Published: 12 Mar 2026 | 6:59 pmModified: 12 Mar 2026 | 6:59 pm

रायबरेली (उप्र), 12 मार्च (भाषा) रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर टोल प्लाजा के पास एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल सवार 12वीं कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान प्रतापगढ़ जिले के रेहुआ लालगंज अझारा निवासी महफूज खान (20) और खुदाबख्श अगई गांव निवासी मोहम्मद आलम (20) के रूप में की गई। दोनों 12वीं कक्षा के छात्र थे और कंप्यूटर सीखने के लिए करहिया बाजार आते थे।

पुलिस ने कहा कि दोनों छात्र कक्षा में भाग लेने के बाद मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे, और इसी दौरान टोल प्लाजा के पास नूरुद्दीनपुर गांव के पास एक ट्रक ने सबसे पहले मटियारा अगाई गांव की निवासी साक्षी की साइकिल को टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण साइकिल मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिसके बाद तीनों सड़क पर गिर गए और ट्रक की चपेट में आ गये।

उन्होंने बताया कि महफूज और आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने साक्षी को सलोन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के तुरंत बाद, मृतकों के परिवार के सदस्य और स्थानीय निवासी घटनास्थल पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: रायबरेली में ट्रक की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत

शहर की खबरें
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

01 Oct 2026 | 4:40 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

01 Oct 2026 | 3:44 pm
देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

01 Oct 2026 | 3:28 pm