BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी : राहुल गांधी

जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी : राहुल गांधी

जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी : राहुल गांधी
Bhasha
Published: 19 May 2026 | 4:41 pmModified: 19 May 2026 | 4:41 pm

(तस्वीरों के साथ)

रायबरेली (उप्र), 19 मई (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कभी नॉर्वे का दौरा करते हैं, कभी जापान का, जबकि लोगों से विदेश यात्राओं से बचने का आग्रह करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी।

राहुल गांधी रायबरेली जिले के बछरावां में एक “बारात घर” के उद्घाटन के बाद आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पश्चिम एशियाई संकट का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध छिड़ गया। इस संघर्ष के दौरान, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर कब्जा कर लिया - जो एक रणनीतिक स्थान है । वहां से दुनिया के तेल का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। ईरान ने घोषणा की कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ेगा। परिणामस्वरूप, पूरी दुनिया अब तेजी से तेल, उर्वरक और डीजल की गंभीर कमी का सामना करने लगी है।’’

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश से सोना न खरीदने, इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने और विदेश यात्रा से बचने का आग्रह करते हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं।

उन्होंने कहा, “दुख की बात यह है कि एक भयंकर आर्थिक तूफान आ रहा है, जिसे कोई नहीं रोक सकता, ऐसा तूफान हमने अपने जीवन में कभी नहीं देखा।”

दर्शकों से सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि नुकसान किसका होगा? और उन्होंने जवाब दिया, “न तो अंबानी का होगा और न ही अदाणी का। वे अपने महलों में बैठे रहेंगे, जिनकी चारों तरफ से सुरक्षा है। नुकसान भारत के किसानों, मजदूरों, युवाओं, छोटे व्यापारियों और रोजगार पैदा करने वाले छोटे उद्योगों का होगा।”

गांधी ने कहा “मैं महीनों से कहता आ रहा हूं कि एक आर्थिक तूफान आने वाला है। मैंने सरकार से तैयारी करने का आग्रह किया है, क्योंकि जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने वाली हैं और महंगाई आसमान छूएगी। फिर भी, वे कहते हैं कि राहुल गांधी को कुछ समझ नहीं है। आज भी हम उनसे कहते रहते हैं- कार्रवाई कीजिए। जनता की रक्षा कीजिए। किसानों की रक्षा कीजिए। लेकिन वे कुछ नहीं करते। कभी वह नॉर्वे चले जाते हैं, कभी जापान, और फिर कहीं और। क्यों?”

विपक्ष के नेता ने एक बार फिर दोहराया कि एक ऐसा तूफान आ रहा है, जिसका सामना भारत ने पहले कभी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि “हम दिन-ब-दिन नरेन्द्र मोदी से आग्रह करते आ रहे हैं – मजदूरों और छोटे व्यापारियों की रक्षा करना शुरू कीजिए। अगर आप ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो देश को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। फिर भी, वह क्या करते हैं? वह नॉर्वे चले जाते हैं। और नॉर्वे में वह कहते हैं, भाई अदाणी की मदद करो, अंबानी की मदद करो। यह हो रहा है। जनता को जागरूक होना चाहिए।”

रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि देश को बदलने की शक्ति जनता के पास है, न कि मीडिया के लोगों के पास।

गांधी ने कहा “जब तक आप इस सरकार को नहीं बदलते, महंगाई बढ़ती रहेगी। योजनाएं धीरे-धीरे बंद कर दी जाएंगी । अदाणी और अंबानी और अमीर होते जाएंगे। आपका सारा पैसा उनकी जेबों में जाएगा। आलीशान घर, महल बनाए जाएंगे। और पूरी व्यवस्था सिर्फ आपकी जेबों से पैसा निकालने के लिए बनाई जाएगी। हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। जब भी आपको मेरी जरूरत हो, आप मुझे बुला सकते हैं।”

राहुल गांधी ने साथ ही यह भी कहा कि उन्हें जनता से प्यार है।

विपक्ष के नेता ने यह भी कहा कि देश के सभी नेता – (नरेन्द्र) मोदी, अमित शाह, (नितिन) गडकरी – अंबानी जी (परिवार) की शादी में गए थे।

उन्होंने लोगों से पूछा “क्या राहुल गांधी (वहां) गए थे? मैं आपकी शादी में आना चाहता हूं।” उन्होंने भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा, “मैं आपके घर आना चाहता हूं, मैं वहां नहीं जाना चाहता।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनका, उनकी बहन प्रियंका (गांधी), उनके माता-पिता, उनकी दादी और परिवार का इस जगह से 'गहरा रिश्ता' है।

भाषा अरुणव आनन्द राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी : राहुल गांधी

शहर की खबरें
मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 1:55 pm
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:50 am
उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am