Raigarh Road Accident News: रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा.. महिला समेत 3 की दर्दनाक मौत, कार छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार, देखें वीडियो
घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया है। कार का नंबर सीजी 13 बीई 1283 है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सारंगढ़ जिले के रहने …

Raigarh Road Accident News
- धरमजयगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा
- तेज रफ्तार कार ने ली तीन जानें
- चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
Raigarh Road Accident News: रायगढ़: जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चाल्हा मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई, वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार है। धरमजयगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
तीन को एक साथ लिया चपेट में
घटना तकरीबन 12:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि धरमजयगढ़ के चाल्हा मार्ग में आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने दूसरी ओर से पैदल जा रही एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। महिला को रौंदने के बाद सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं, हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
कार छोड़ ड्राइवर फरार
Raigarh Road Accident News: घटना में दो युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया है। कार का नंबर सीजी 13 बीई 1283 है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सारंगढ़ जिले के रहने वाले हैं और धरमजयगढ़ में सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की गई जान#Chhattisgarh #Raigarh #RoadAccident @RaigarhPolice @Avi3004Pathak
— IBC24 News (@IBC24News) October 30, 2025
इन्हें भी पढ़ें:
पीएम मोदी के सिक्योरिटी की कमान ADG दीपांशु काबरा को.. 70 SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा
आज जारी हो सकता है NDA का घोषणा पत्र, अमित शाह करेंगे बड़ा ऐलान
बहराइच के कौड़ियाला नदी में नाव पलटी.. 22 लोग थे सवार, पांच बच्चों समेत आठ लोग लापता
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चाल्हा मोड़ पर हुआ।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raigarh Road Accident: Speeding Car Hits Pedestrians and Bikers, Three Killed on the Spot
रायगढ़
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm