BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ration Card Cancellation News: छत्तीसगढ़ में 1.50 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे निरस्त!.. न चावल मिलेगा न शक्कर!.. विभाग कभी भी कर सकती है कार्रवाई

Ration Card Cancellation News: छत्तीसगढ़ में 1.50 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे निरस्त!.. न चावल मिलेगा न शक्कर!.. विभाग कभी भी कर सकती है कार्रवाई

Ration Card Cancellation News

Ration Card Cancellation News

tikesh Kumar
Published: 04 Nov 2025 | 3:14 pmModified: 04 Nov 2025 | 3:15 pm
HIGHLIGHTS
  1. रायगढ़ राशन कार्ड जांच
  2. आधे कार्डों का सत्यापन बाकी
  3. विपक्ष ने उठाया बड़ा मुद्दा

रायगढ़: Ration Card Cancellation News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में राशन कार्डों के सत्यापन का काम कछुए गति से चल रहा है। केंद्र सरकार ने लगभग 1,61,000 राशन कार्डों को संदिग्ध मानते हुए उनके सत्यापन के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक महज 70,000 राशन कार्डों का ही सत्यापन हो पाया है। अभी भी लगभग 90,000 राशन कार्डों का सत्यापन शेष है। इन राशन कार्डों में अभी भी राशन जारी हो रहा है। ऐसे में विपक्ष में बैठी कांग्रेस लेट-लतीफी पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का यहां तक आरोप है कि जानबूझकर राशन कार्डों के सत्यापन में देरी की जा रही है ताकि गड़बड़ियां उजागर न हो सकें।

आधे कार्डों का सत्यापन बाकी

Ration Card Cancellation News: दरअसल केंद्र सरकार ने सभी जिलों के संदिग्ध राशन कार्डों की एक सूची जारी की थी, जिसमें ऐसे कार्डधारियों को शामिल किया गया था जिनके नाम या पते गलत हैं, या आधार नंबर और बायोमैट्रिक्स अपडेट नहीं है। रायगढ़ जिले में लगभग 1,61,000 सदस्यों के नाम संदिग्ध सूची में हैं। इनमें से कुछ अपात्र हैं, तो कई लंबे समय से राशन नहीं ले रहे हैं। इतना ही नहीं, कई लोगों के आधार भी मैच नहीं खा रहे हैं।

राशन कार्ड सत्यापन में देरी

केंद्र सरकार ने खाद्य विभाग को इन कार्डों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे लेकिन जिले में अब तक 50 प्रतिशत कार्डों का भी सत्यापन नहीं हो पाया है। जांच का काम कछुए गति से चल रहा है। ऐसे में विभागीय कार्य शैली पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा कार्यकाल में फर्जी राशन कार्ड बनाए गए हैं और उनके नाम से फर्जी राशन आवंटन हुआ है। अब जानबूझकर जांच में देरी की जा रही है। अगर कार्डों का सत्यापन होता है तो बड़ी गड़बड़ियां उजागर होंगी।

100 प्रतिशत सत्यापन के प्रयास

Ration Card Cancellation News: इधर, मामले में अधिकारी लगातार सत्यापन करने की बात कह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि धान खरीदी की वजह से सत्यापन प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई है। कार्डों के 100 प्रतिशत सत्यापन के प्रयास किए जा रहे हैं। जो कार्ड गलत पाए जाएंगे उन्हें नियमानुसार डिलीट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सत्यापन में देरी का कारण धान खरीदी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में समय लगना बताया गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ration Card Cancellation News: More than 1.50 lakh ration cards will be cancelled in Chhattisgarh

शहर की खबरें
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm