BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ration Card e-KYC: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 70 हजार कार्ड धारकों का राशन बंद, इस वजह से नहीं मिल रहा एक दाना भी चावल, कहीं आप भी तो नहीं हैं इसमें शामिल

Ration Card e-KYC: रायगढ़ जिले में राशन कार्ड की ई-केवाईसी को लेकर पैदा हुई तकनीकी समस्याओं के चलते हजारों परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ration ekyc

ration ekyc

muskan mishra
Published: 12 Jan 2026 | 5:40 pmModified: 12 Jan 2026 | 5:52 pm
HIGHLIGHTS
  1. रायगढ़ में राशन संकट गहराया
  2. 70 हजार कार्ड धारियों का राशन रुका
  3. ई-केवाईसी में तकनीकी समस्या

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में Ration Card e-KYC को लेकर पैदा हुई तकनीकी समस्याओं के चलते हजारों परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिले में 70 हजार से अधिक राशन कार्ड धारियों का दिसंबर माह का राशन रोक दिया गया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने खाद्य संकट खड़ा हो गया है।

Raigarh News: कांग्रेस ने लगाए आरोप

कांग्रेस का कहना है कि जिन Ration Card e-KYC समय पर पूरी नहीं हो पा रही है, उनका आने वाले दो महीने तक राशन रोका जा रहा है। इससे सबसे ज्यादा असर गरीब परिवारों, दिहाड़ी मजदूरों, बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। कई लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर निर्भर हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है।

Ekyc Ration Card Chhattisgarh Status: स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही भारी दिक्कतें

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को बताया कि Ration Card e-KYC  प्रक्रिया में खासतौर पर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के आधार अपडेट न होने, बुजुर्गों के फिंगरप्रिंट मैच न होने और सर्वर की समस्या के चलते केवाईसी पूरी नहीं हो पा रही है। इसके बावजूद राशन रोक दिया जाना न्यायसंगत नहीं है।

ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की कि जिले की सभी राशन दुकानों में Ration Card e-KYC की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके साथ ही कांग्रेस ने यह भी मांग उठाई कि जिन राशन कार्ड धारियों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, उन्हें तत्काल राशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी परिवार को भूखा न रहना पड़े।

Chhattisgarh News: सरकार की व्यवस्था उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ई-केवाईसी अनिवार्य करना समझ में आता है, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते राशन रोक देना गरीबों के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की इस व्यवस्था के कारण ग्रामीण इलाकों में हालात और भी गंभीर हो गए हैं, जहां नेटवर्क और संसाधनों की कमी पहले से ही है।

कलेक्टर से मुलाकात के दौरान कांग्रेस ने मांग की कि जब तक सभी हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूरी नहीं हो जाती, तब तक वैध राशन कार्ड धारियों का राशन न रोका जाए। साथ ही ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए विशेष शिविर लगाने की भी मांग की गई।

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो पार्टी इसे जन आंदोलन का रूप दे सकती है। कांग्रेस का कहना है कि 70 हजार से अधिक राशन कार्ड धारियों का राशन रुका होना बेहद गंभीर विषय है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ई-केवाईसी पूरी नहीं होने से

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ration Card e-KYC: Will you go hungry if your e-KYC isn't processed?

शहर की खबरें
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm