BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अमित शाह पुलिस महानिदेशकों-महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने रायपुर पहुंचे

अमित शाह पुलिस महानिदेशकों-महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने रायपुर पहुंचे

अमित शाह पुलिस महानिदेशकों-महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने रायपुर पहुंचे
Bhasha
Published: 28 Nov 2025 | 9:03 amModified: 28 Nov 2025 | 9:03 am

रायपुर, 28 नवंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से शुरू हो रहे पुलिस महानिदेशकों-महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार देर रात यहां पहुंचे।

यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 29 और 30 नवंबर को सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तथा उनके शुक्रवार देर शाम तक यहां पहुंचने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ पहली बार इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन के मद्देनजर नवा रायपुर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री शाह बृहस्पतिवार देर रात विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना तथा ‘‘विकसित भारत’’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘‘सुरक्षित भारत’’ बनाने के लिए भविष्य का खाका तैयार करना है।

बयान के अनुसार, ‘‘विकासशील भारत: सुरक्षा आयाम’’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद-निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस सेवा में फॉरेंसिक विज्ञान एवं कृत्रिम मेधा के उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

बयान में कहा गया कि यह सम्मेलन देश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर स्पष्ट और सार्थक चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है।

बयान के अनुसार, यह पुलिस बलों के सामने आने वाली परिचालनात्मक, संरचनात्मक और कल्याणकारी चुनौतियों पर चर्चा करने के साथ-साथ अपराध से निपटने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं को विकसित करने और साझा करने में भी मदद करता है।

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस वार्षिक सम्मेलन में निरंतर रुचि दिखाई है, खुले संवाद को प्रोत्साहित किया है और ऐसा माहौल बनाया है जहां पुलिस व्यवस्था पर नए विचार उभर सकें।

इस सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, गृह राज्य मंत्री, राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे।

नए और अभिनव विचारों को सामने लाने के लिए राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभागों के प्रमुखों और डीआईजी तथा एसपी स्तर के नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों का एक चुनिंदा समूह भी इस वर्ष व्यक्तिगत रूप से सम्मेलन में भाग लेगा।

बयान के अनुसार, 2014 से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन के स्वरूप में निरंतर सुधार किया गया है जिसमें देश भर के विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन भी शामिल है।

यह सम्मेलन गुवाहाटी (असम) , कच्छ के रण (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), टेकनपुर (ग्वालियर, मध्य प्रदेश), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), नयी दिल्ली, जयपुर (राजस्थान) और भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित किया जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, सम्मेलन को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा इसके लिए दो हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

भाषा संजीव

गोला

गोला

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अमित शाह पुलिस महानिदेशकों-महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने रायपुर पहुंचे

People also search for:Chhattisgarh DGP Sammelan Shah
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am