Amit Shah in Raipur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों के साथ की बैठक, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Amit Shah in Raipur: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी गतिविधियां सामने आई हैं।

amit shah
- अमित शाह रायपुर पहुंचे
- मेफेयर रिसॉर्ट में ठहरेंगे
- सीएम साय ने किया स्वागत
Amit Shah in Raipur:रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी गतिविधियां सामने आई हैं। रायपुर स्थित मेफेयर रिसॉर्ट में पैरामिलिट्री फोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक संपन्न हुई, जो करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली।
करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक चली अनौपचारिक बैठक
बैठक में CRPF, BSF, ITBP और SSB के ADG, IG और DIG स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। यह बैठक पूरी तरह अनौपचारिक बताई जा रही है, जिसमें राज्य की सुरक्षा स्थिति, नक्सल विरोधी अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रारंभिक चर्चा की गई।
सूत्रों के अनुसार, बैठक समाप्त होने के बाद सभी अधिकारी मेफेयर रिसॉर्ट से रवाना हो गए। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से वे सीधे रिसॉर्ट पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट में गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई है। इसमें राज्य की सुरक्षा रणनीति, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं
गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे जगदलपुर में दो दिन तक विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा 19 मई को मध्य क्षेत्र परिषद की अहम बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।
सीएम विष्णुदेव साय ने पहले बताया था कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के आह्वान पर संसाधनों की बचत की दिशा में काम कर रही है। मंत्रियों और अधिकारियों के काफिले में कटौती कर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने पर जोर दिया जा रहा है।
वहीं कांग्रेस द्वारा सुशासन तिहार को लेकर उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह कार्यक्रम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं हल की जा रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Sukanya Samriddhi Yojana: क्या जरूरत पड़ने पर समय से पहले निकाल सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा? जानिए कौन कर सकता है प्री-मैच्योर विड्रॉल और कैसे?
- Kawardha Ajooba Sadak : छत्तीसगढ़ में आठवां अजूबा! इस ज़िले में ठेकेदार ने बीच सड़क में ही छोड़ दी ऐसी चीज़, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
- Owaisi On Giriraj Singh: ‘ओवैसी भी स्वीकार करेंगे कि वे हिंदू हैं’, बीजेपी नेता के इस बयान पर भड़के AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कहा- ‘शब्द को भी याद रखिए’
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Amit Shah in Raipur
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am