CG BJP Leader on World Tribal Day: आदिवासी दिवस पर भाजपा नेता के पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में मचा बवाल, जानिए ऐसा क्या कह दिया कि भड़के विपक्षी नेता
CG BJP Leader on World Tribal Day: आदिवासी दिवस पर भाजपा नेता के पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में मचा बवाल, जानिए ऐसा क्या कह दिया कि भड़के कांग्रेस नेता

CG BJP Leader on World Tribal Day: आदिवासी दिवस पर भाजपा नेता के पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में मचा बवाल, जानिए ऐसा क्या कह दिया कि भड़के कांग्रेस नेता / Image: IBC24
- World Tribal Day 2026 के मौके पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान
- भाजपा नेता विकास मरकाम की कथित अपील को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए
- दीपक बैज और संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप लगाया
रायपुर: CG BJP Leader on World Tribal Day जल, जंगल और जमीन के असली मालिक कहे जाने वाले आदिवासी समुदाय के लोग भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में फैले हुए हैं। आदिवासियों का रहन सहन, खानपान, भाषा, पहनावा और रीति रिवाज तक अलग होते हैं, जो आम लोगों से इन्हें बेहद खास बनाती है। लेकिन आदिवासी समुदाय के लोग सुख सुविधाओं से दूर जंगल में निवास करते हैं, जिसके चलते इन्हें आर्थिक ही नहीं समाजिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। आदिवासियों के इन्हीं हितों और अधिकारों की रक्षा करने के लिए हर सल दुनियाभर में 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाय जाता है। लेकिन इस मौके पर छत्तीसगढ़ में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विकास मरकाम की ओर से आदिवासी दिवस नहीं मनाने की अपील को लेकर सियासी गलियारे में बवाल मच गया है।
आदिवासी दिवस पर छत्तीसगढ़ में घमासान
CG BJP Leader on World Tribal Day मामले को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि आज अगर क्रांति दिवस है, आज के दिन महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत थी। आज विश्व आदिवासी दिवस भी है, भाजपा की सरकार में आदिवासी समाज हमेशा से उपेक्षित रहा है उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा है। हमारा दुर्भाग्य है कि आदिवासी मुख्यमंत्री के राज्य में सरकार आदिवासी दिवस नहीं मान रही है।
आदिवासी दिवस मनाने में भाजपा को आपत्ति क्यों?
वहीं, कांग्रेस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि विकास मरकाम विश्व आदिवासी दिवस ना मानने का ज्ञान दे रहे हैं, जब पूरी दुनिया आदिवासी समाज की संस्कृति, पहचान और अधिकारों के सम्मान में यह दिवस मना रही है तो भाजपा नेताओं को इस पर आपत्ति क्यों?
https://youtu.be/Srr6flA9kX0
संजय सिंह ने कहा- आदिवासियों का हक मारा जा रहा
वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार को देश के गृह मंत्री चला रहे हैं, आदिवासियों और छत्तीसगढ़ के लोगों का हक मारा जा रहा है। ये हमारा दुर्भाग्य है कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासियों का हक मारा जा रहा है उनके अधिकारों की रक्षा नहीं हो रही है उनका जल, जंगल, जमीन बेचा जा रहा है।
इससे आदिवासी उद्वेलित और नाराज हैं मुख्यमंत्री को आदिवासियों से माफी मांगना चाहिए।
ये भी पढ़ें
- Punjab Road Accident Today: गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को नहीं था अंदाजा, मौत बनकर आई कार और सड़क पर बिछ गई लाशें...मची चीख-पुकार
- Unhappy Leave News: ऑफिस जाने का मन नहीं? अब बॉस को बहाना देने की जरूरत नहीं! यहां शुरू हुई Unhappy Leave, मिलेगी 10 दिन की छुट्टी और सैलरी भी
- Mandla Bus Fare Hike : बस यात्रियों को बड़ा झटका! इस रूट के किराए में 50 रुपए की बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: विश्व आदिवासी दिवस हर साल 9 अगस्त को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों की संस्कृति, पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: CG BJP Leader on World Tribal Day: Controversy Start in Chhattisgarh after BJP Leader Appeal
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm