CG Congress Jila Adhyaksh List Latest News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को मिली आला कमान की हरी झंडी, इस दिन जारी होगी सूची, दिल्ली से लौटते ही PCC चीफ बैज ने दी जानकारी
CG Congress Jila Adhyaksh List Latest News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को मिली आला कमान की हरी झंडी, इस दिन जारी होगी सूची, दिल्ली से लौटते ही PCC चीफ …

रायपुर: CG Congress Jila Adhyaksh List Latest News: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के ठिकानों बीते शनिवार को ED की ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई के बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। जहां एक ओर अल सुबह पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया के सामने कई शराब घोटाले को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं तो दूसरी ओर अब कई और कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं, ED की कार्रवाई को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है।
CG Congress Jila Adhyaksh List Latest News: दरअसल दिल्ली दौरे से लौटे दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब-जब चुनाव नजदीक आता है तब-तब ईडी की टीम कार्रवाई करती है। भाजपा को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हार का डर है, इसलिए ईडी के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को डराया जा रहा है। वहीं, इस दौरान दीपक बैज ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों की की सूची को लेकर कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए सहमति बन गई है और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भी इसको हरी झंडी दे दी है। पार्टी के प्रति समर्पित रहने वालों को मौका दे रहे हैं। जिला अध्यक्षों की सूची जनवरी में आएगी।
इससे पहले मीडिया से बात करते हुए कवासी लखमा ने कहा था कि ये छापेमार कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। विधानसभा में मैंने अपने सवालों के माध्यम से सरकार को घेरने का प्रयास किया, जिसके कारण मेरे घर पर छापेमार कार्रवाई की गई है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अनपढ़ हूं, जिसका फायदा अधिकारियों ने उठाया है। अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। मुझको अंधेरे में रखा गया मुझे इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मेरे से संपत्ति की जानकारी मांगी गई है जिसके लिए मैंने समय मांगा है। मांगी गई सभी जानकारी दूंगा।
उन्होंने आगे कहा कल सुबह 7:00 बजे मेरे निवास में ED के अफ़सर पहुंचे, बाकी जगह छापे में क्या मिला क्या नहीं मिला मुझे नहीं पता है। मेरे यहां से ED के अफसरों कुछ नहीं मिला एक पैसा एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। पूरे घर की गाड़ियों की सभी जगह की जांच की, हमने पूरा घर ED के अफसरों को सौंप दिया था। उन्होंने मेरे और परिवार की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी। मेरे पास चार एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं है वह भी बाप दादा के समय की। मंत्री बनने के बाद हमने कोई जमीन नहीं ली है।
कवासी लखमा ने आगे बताया कि अफसरों ने शराब घोटाले की जानकारी मांगी, मैं अनपढ़ आदमी हूं एपी त्रिपाठी मास्टर माइंड है वो और ओएसडी जिस कागज में सिग्नेचर करवाते थे मैं कर देता था। उन्होंने छापेमार कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को प्रभावित करने के लिए मुझे बदनाम करने के लिए मेरे ED का छापा मारा गया। कितने करोड़ का घोटाला हुआ मुझे नहीं पता है, मेरे को तो एक रुपए भी नहीं मिला है। बता दें कि ईडी की टीम ने कल रायपुर और सुकमा के कई स्थानों पर दबिश दी थी। वहीं, कवासी लखमा के घर छापेमार कार्रवाई के दौरान उनकी कार से कई अहम दस्तावेज मिलने का दावा किया गया था। अब देखने वाली बात ये होगी आगे प्रवर्तन निदेशालय की ओर से क्या खुलासे हो सकते हैं।
FAQ Section
Q1: ED की "छापेमार कार्रवाई" कब और क्यों की गई?
ईडी ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर 28 दिसंबर को छापेमारी की। यह कार्रवाई शराब घोटाले और संपत्ति से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है।
Q2: "शराब घोटाले" में कवासी लखमा का क्या बयान है?
कवासी लखमा ने कहा कि उन्हें शराब घोटाले की जानकारी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा कि वे जो कागज लाते थे, उस पर हस्ताक्षर करवा लेते थे।
Q3: कांग्रेस नेताओं का ED की कार्रवाई पर क्या कहना है?
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इसे चुनाव के नजदीक भाजपा द्वारा कांग्रेस नेताओं को डराने की साजिश बताया।
Q4: क्या "ईडी की छापेमारी" में कोई दस्तावेज बरामद हुए?
ईडी ने कवासी लखमा की कार से कुछ दस्तावेज बरामद होने का दावा किया है। हालांकि, लखमा ने कहा कि उनके घर से एक पैसा भी नहीं मिला है।
Q5: "कवासी लखमा" ने क्या संपत्ति की जानकारी दी है?
कवासी लखमा ने बताया कि उनके पास केवल चार एकड़ जमीन है, जो उनके पूर्वजों के समय की है। मंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई संपत्ति नहीं खरीदी है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: CG Congress Jila Adhyaksh List Latest News: PCC Chief Deepak Baij Gives Big Statement
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm