CGBUDGET2025: छत्तीसगढ़ बजट 2025 को लेकर व्यापारियों की सरकार से है बड़ी उम्मीदें, जानिए क्या होने वाला हैं खास
छत्तीसगढ़ बजट 2025 को लेकर व्यापारियों की सरकार से है बड़ी उम्मीदें…CGBUDGET2025: Traders have high expectations from the government

CGBUDGET2025 | Image Source | IBC24
- छत्तीसगढ़ बजट 2025 आज होगा पेश,
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में करेंगे पेश,
- बजट 2025 को लेकर व्यापारियों की सरकार से है बड़ी उम्मीदें,
रायपुर : CGBUDGET2025: छत्तीसगढ़ में आज बजट पेश होने जा रहा है जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार का यह दूसरा आम बजट है, जिसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में पेश करेंगे। इस बजट को लेकर व्यापारी वर्ग की खास उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री ने कहा है कि यह बजट 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता हैं।
CGBUDGET2025: इस बार के बजट में व्यापारिक क्षेत्र के लिए कई रियायतें और योजनाएं लाई जा सकती हैं। सरकार व्यापार को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंडिया के तहत नए पोर्टल्स, व्यापार अनुदान, और कर में कुछ राहत की घोषणा कर सकती है। हालाकिं बजट को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी को कई अहम सुझाव दिए हैं। छत्तीसगढ़ के अपेक्षाएं कि राज्य में होलसेल कॉरिडोर विकसित किया जाए जिससे थोक व्यापार को बढ़ावा मिले और व्यापार सुगमता में वृद्धि हो। छोटे व्यापारियों के लिए बीमा योजना लागू की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
Read More : Teacher Ki Pitai Ka Video: शिक्षक को सहकर्मी शिक्षिका और उसके परिजनों ने चप्पल से पीटा, वायरल हुआ वीडियो
CGBUDGET2025: रायपुर को वास्तविक रूप में स्मार्ट सिटी बनाया जाए। स्मार्ट सिटी योजना के तहत अभी केवल दफ्तर खोले गए हैं, लेकिन जमीन पर इसका प्रभाव नहीं दिखता। राजधानी में कई छोटे-छोटे बाजार हैं, जिन्हें व्यवस्थित करने की जरूरत है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी दूर होगी और व्यापारिक गतिविधियां सुगमता से संचालित हो सकेंगी। व्यापारिक हब में पानी, सड़क, लाइट और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर की जाएं। कई स्थानों पर यूजर चार्ज की राशि प्रॉपर्टी टैक्स के समकक्ष हो चुकी है। इसे तार्किक रूप से व्यवस्थित किया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ बजट 2025 को 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किया जाएगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CGBUDGET2025: Traders have high expectations from the government
रायपुर
और भी पढ़ें ›
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am