BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG PHQ Inspector Suicide Case: बैरक के कमरे को बंद कर चलाई खुद पर गोली.. संतरी देने पहुंचा था खाना, SSP भी पहुंचे मुआयना करने..

यह घटना पुलिस मुख्यालय जैसे सुरक्षित स्थान पर हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Chattisgarh PHQ Inspector Suicide Case

Chattisgarh PHQ Inspector Suicide Case

satya prakash
Published: 29 Dec 2024 | 8:41 pmModified: 29 Dec 2024 | 9:38 pm

Chattisgarh PHQ Inspector Suicide Case : रायपुर: नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस निरीक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अनिल सिंह गहरवार (47) था और 14वीं बटालियन की ई कंपनी के कमांडर थे। फिलहाल उनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय (PHQ) में थी।

Read More: Year Ender 2024: इस साल 113 एनकाउंटर में 217 नक्सली ढेर, 821 ने डाले हथियार तो 857 चढ़े पुलिस के हत्थे.. देखें 12 महीनों का पूरा आंकड़ा..

शाम के समय संतरी निरीक्षक अनिल सिंह को खाना देने के लिए उनके बैरक में पहुंचा। बैरक अंदर से बंद था और आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए संतरी ने खिड़की से झांककर देखा तो अनिल सिंह का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। संतरी ने तुरंत अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

Chattisgarh PHQ Inspector Suicide Case : घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर के एसएसपी लाल उम्मेद सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। एफएसएल टीम की मौजूदगी में कमरे को खोला जाएगा और मौके का निरीक्षण किया जाएगा।

आत्महत्या के कारणों की जांच

पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मुख्यालय के कर्मचारियों और मृतक के सहकर्मियों से पूछताछ की जा सकती है। घटना ने पुलिस विभाग को स्तब्ध कर दिया है, और हर कोई आत्महत्या के पीछे की वजह जानने को लेकर चिंतित है।

Read Also: Year Ender 2024 : साय सरकार के कामकाज के लिए जाना जाएगा साल 2024, पूरे किए गए बड़े-बड़े वादे 

Chattisgarh PHQ Inspector Suicide Case : यह घटना पुलिस मुख्यालय जैसे सुरक्षित स्थान पर हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chattisgarh PHQ Inspector Suicide Case, The deceased Inspector Anil Singh Gaharwar was a resident of Durg

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm