CG Budget Session Concludes: पुराने विधानसभा भवन में आखिरी सत्र!.. बजट सेशन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, CM साय ने किया सभी सदस्यों का धन्यवाद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि, विधानसभा में विभिन्न विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके बाद सर्वसम्मति से 19 हजार 630 करोड़ रुपये से अधिक की …

Chhattisgarh Budget Session 2025 Concludes
- छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र हुआ सफलतापूर्वक संपन्न।
- विधानसभा में 19,630 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित।
- अगला बजट सत्र नए विधानसभा भवन में होने की संभावना।
Chhattisgarh Budget Session 2025 Concludes: रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने जानकारी दी कि इस सत्र के दौरान कुल 17 बैठकें हुईं, जिनमें 111 घंटे की विस्तृत चर्चा हुई। सदन में तारांकित और अतारांकित मिलाकर कुल 2,504 प्रश्न प्रस्तुत किए गए, वहीं 562 ध्यानाकर्षण की सूचनाएं प्राप्त हुईं। यह बजट सत्र इस विधानसभा भवन का अंतिम सत्र रहा, क्योंकि आगामी बजट सत्र नए विधानसभा भवन में आयोजित होने की संभावना है। अगले सत्र के रूप में मानसून सत्र जुलाई 2025 में प्रस्तावित है।
बजट सत्र के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह सत्र सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त हुआ है। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार सुशासन की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि विपक्ष की ओर से कुछ सकारात्मक सुझाव मिले हैं, जो छत्तीसगढ़ के विकास और जनहित में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
Chhattisgarh Budget Session 2025 Concludes: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि, विधानसभा में विभिन्न विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके बाद सर्वसम्मति से 19 हजार 630 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित की गई। इस महत्वपूर्ण निर्णय से राज्य के विकास कार्यों को गति मिलेगी, जिससे बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती मिलेगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ➡️ बजट सत्र के दौरान 2,504 प्रश्न सदन में प्रस्तुत किए गए, जिसमें तारांकित और अतारांकित प्रश्न शामिल थे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Budget Session 2025 Concludes, Chief Minister Vishnudev Sai thanked all the members
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm