Chhattisgarh Heavy Rain CM Advisory: छत्तीसगढ़ में बारिश से बिगड़ रहे हालात!.. CM साय ने जारी किया कलेक्टरों को निर्देश, स्कूलों को भी बंद रखने का ऐलान
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। …

Chhattisgarh Extreamly Heavy Rain CM Advisory
- भारी बारिश के बीच CM साय अलर्ट
- कलेक्टरों को राहत कार्य तेज करने निर्देश
- नदी-नालों के पास सतर्क रहने अपील
Chhattisgarh Extreamly Heavy Rain CM Advisory: रायपुर: समूचा छत्तीसगढ़ बीते 48 घंटों से जबरदस्त तरीके से चक्रवाती बारिश की चपेट में है। लगातार तेज होती बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई जिलों में जल जमाव की वजह से बाढ़ के हालात है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने जिलों के लिए एडवायजरी जारी की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सीएम साय ने कहा है कि, "प्रदेश में बस्तर संभाग सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार बारिश से बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति बनी है। प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी जिला कलेक्टरों को राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाने और जरूरतमंद लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।"
सभी कोई 'एडवायजरी' का पालन करें: सीएम
Chhattisgarh Extreamly Heavy Rain CM Advisory: उन्होंने आगे लिखा, "आगामी दिनों में लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने को कहा गया है। मेरे छत्तीसगढ़ के सभी भाई-बहनों से भी आग्रह है कि इस समय सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी 'एडवाइजरी' का पालन करें। आप सभी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
प्रदेश में बस्तर संभाग सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार बारिश से बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति बनी है। प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी जिला कलेक्टरों को राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाने और जरूरतमंद लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 25, 2026
https://youtu.be/s8-0DeowH-8
प्रदेश एक सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
Chhattisgarh Extreamly Heavy Rain CM Advisory: प्रदेश भर में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने प्रदेश के स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी जिलों के स्कूलों को बंद रखने की घोषण की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है, "छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए कल (26 सितंबर) को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।"
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए कल (26 सितंबर) को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी
किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Extremely Heavy Rain CM Advisory: CM Sai Directs Collectors to Stay Alert
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm