Vishnu Ka Sushasan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संवार रहे हैं प्रदेश की विवाह योग्य बेटियों का जीवन.. कन्या विवाह योजना से दूर हुई कन्यादान की चिंता
Vishnu Ke Sushasan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कन्या विवाह योजना: गरीब परिवारों की बेटियों के लिए आर्थिक मदद, आवेदन और लाभ विवरण।

Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
- छत्तीसगढ़ कन्या विवाह योजना से आर्थिक सहायता
- सामूहिक विवाह और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा
- विधवा और अनाथ बेटियों को भी लाभ
रायपुर: छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के साथ-साथ उनके विवाह और नए जीवन की शुरुआत को भी प्राथमिकता दी है। हर माता-पिता की यह आकांक्षा होती है कि उनकी बेटी का विवाह सुरक्षित, सादगीपूर्ण और खुशहाल तरीके से संपन्न हो। (Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) अक्सर आर्थिक तंगी के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है, लेकिन अब छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब परिवारों की इस चिंता को दूर करने के लिए कदम उठाया है।

इस दिशा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों को विवाह संबंधी आर्थिक कठिनाइयों से राहत देना है। योजना के तहत विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोककर सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा दिया जाता है। इसके अलावा, सामूहिक विवाहों के आयोजन से बेटियों और परिवारों का आत्मसम्मान बढ़ाना, सामाजिक स्थिति सुधारना और विवाहों में दहेज के लेन-देन को रोकना भी इसका लक्ष्य है।

योजना के तहत मिलने वाली सहायता
योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों या मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना कार्डधारी परिवारों की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो बेटियों को दिया जाएगा। (Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) प्रत्येक कन्या के विवाह के लिए कुल 50,000 रुपये तक की सहायता उपलब्ध है। इसमें:
- 7,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता सामग्री के रूप में
- 35,000 रुपये बैंक ड्राफ्ट के रूप में वधु को
- 8,000 रुपये तक सामूहिक विवाह आयोजन पर खर्च के लिए
इसके अलावा, विधवा, अनाथ और निराश्रित कन्याओं को भी योजना में शामिल किया गया है।


योजना से जुड़ने के लिए संपर्क सूत्र
इस योजना के संबंध में जानकारी या आवेदन के लिए निम्नलिखित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है:
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर्यवेक्षक
- बाल विकास परियोजना अधिकारी
- जिला कार्यक्रम अधिकारी / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी
इन्हें भी पढ़ें:-
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत
पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार
बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार
कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार या मुख्यमंत्री खाद्यान्न कार्डधारी परिवार।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: Financial Assistance for Daughters’ Marriages, Eligibility, Application, and Benefits
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm