Chhattisgarh Thana Incharge Transfer: छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला.. SP दफ्तर के आदेश से महकमें में हड़कंप, आप भी देखें लिस्ट
Chhattisgarh Thana Incharge Transfer and New Postings: छत्तीसगढ़ के दुर्ग और धमतरी जिलों में कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी कार्यालय ने जारी किए नए आदेश।

Chhattisgarh Thana Incharge Transfer and New Postings
- दुर्ग और धमतरी में पुलिस महकमे में फेरबदल।
- कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी।
- एसपी कार्यालय ने जारी किए तबादला आदेश।
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में दुर्ग और धमतरी जिले के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। (Chhattisgarh Thana Incharge Transfer and New Postings) दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेशों के तहत कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इन तबादलों के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दुर्ग जिले में बड़े पैमाने पर तबादले
दुर्ग जिले में निरीक्षक राकेश खुटेश्वर को रक्षित केंद्र से जामुल थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक हूबलाल चंद्राकर को रक्षित केंद्र से रानीतराई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उप निरीक्षक वेदराम चंद्रवंशी का पुलगांव से धमधा थाना तबादला किया गया है, जबकि सहायक उप निरीक्षक अश्वनी सिंह को धमधा से पुलगांव भेजा गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
धमतरी में बदले गए 8 थाना प्रभारी
उधर, धमतरी जिले में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के आदेश पर आठ निरीक्षकों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की गई हैं। (Chhattisgarh Thana Incharge Transfer and New Postings) जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र से अर्जुनी थाना प्रभारी, अरुण साहू को नगरी से भखारा थाना प्रभारी, उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र से सिहावा थाना प्रभारी, समीर तिवारी को रक्षित केंद्र से बिरेझर चौकी प्रभारी, सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र से रुद्री थाना प्रभारी, तापेश्वर नेताम को भखारा से नगरी थाना प्रभारी, मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र से बोराई थाना प्रभारी तथा चन्द्रकांत साहू को अर्जुनी थाना प्रभारी से साइबर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
किसान महापंचायत: शंभू बॉर्डर सील किए जाने के बीच दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को रोका गया
अयोध्या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक के लिए पहुंचने लगे सदस्य
संभल के शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई 25 अगस्त तक टली
रायलसीमा में 20,884 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लागू कर रही है सरकार : नायडू
रिची मेहता की ‘फूलन’ टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दुर्ग और धमतरी जिलों में पुलिस अधीक्षकों के आदेश पर थाना प्रभारियों और निरीक्षकों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Major Police Reshuffle in Chhattisgarh: Station House Officers Transferred in Durg and Dhamtari
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm