Raipur News : शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का राजभवन में सम्मान पर विवाद, शिक्षक संघ ने इसे मात्र फोटो सेशन बताया
Raipur news: सम्मान समारोह में जिस तरह शिक्षकों को सम्मानित किया गया उसे लेकर शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

- प्रशस्ति पत्र थामे 5-5 के ग्रुप में बुलाया गया
- शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड व्यवस्था पर ऐतराज
- शिक्षक संघ ने इसे शिक्षकों का अपमान करार दिया
रायपुर: Raipur News, शिक्षक दिवस पर आज राजभवन में प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया लेकिन इस कार्यक्रम को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। सम्मान समारोह में जिस तरह शिक्षकों को सम्मानित किया गया उसे लेकर शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षक संघ ने इसे शिक्षकों का अपमान करार दिया।
प्रशस्ति पत्र थामे 5-5 के ग्रुप में बुलाया गया
दरअसल, आज जब यह उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पाने राज भवन पहुंचे तो पहले से ही उनके हाथ में प्रशस्ति पत्र थमा दिया गया था । ये शिक्षक प्रशस्ति पत्र थामे राज्यपाल के पास जाते और राज्यपाल उनके साथ फोटो खिंचवा लेते। इतना ही नहीं राज्य पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को एक-एक कर सम्मानित भी नहीं किया गया । उन्हें 5-5 के ग्रुप में बुलाया गया और राज्यपाल ने उनके साथ फोटो खिंचवाई।
शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड व्यवस्था पर ऐतराज
पहली बार समान पाने वाले शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड व्यवस्था लागू की गई थी। इसे लेकर भी कई शिक्षकों ने ऐतराज जताया और इसे आर्थिक बोझ बताया। इन सारी बातों को लेकर शिक्षकों में गहरा आक्रोश देखा गया। अनुशासन को देखते हुए सम्मान पाने वाले शिक्षकों की तरफ से तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन शिक्षक संघ में इस मामले को लेकर कड़ा एतराज जताया है ।
read more: पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में ‘द बंगाल फाइल्स’ प्रदर्शित नहीं होने पर निर्देशक ने दुख जताया
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Controversy over honouring outstanding teachers at Raj Bhavan on Teachers' Day; teachers' union calls it a mere photo session
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am