Cyber Fraud Exposed from Fake Apps: क्या आपने भी डाउनलोड किया है ये फर्जी ऐप? दुबई से चल रहा था ठगी का इंटरनेशनल रैकेट, छत्तीसगढ़ के 7 मास्टरमाइंड गिरफ्तार
क्या आपने भी डाउनलोड किया है ये फर्जी ऐप…Cyber Fraud Exposed from Fake Apps: Have you also downloaded this fake app? International

Cyber Fraud Exposed from Fake Apps | Image Source | IBC24
- "फर्जी ऐप से ठगी का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बेनकाब,
- दुबई से ऑपरेट कर रहे थे छत्तीसगढ़ के 7 मास्टरमाइंड,
- राउरकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
राउरकेला: Cyber Fraud Exposed from Fake Apps: ओडिशा के राउरकेला साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राउरकेला के सिविल टाउनशिप, बसंत कॉलोनी समेत छत्तीसगढ़ के रायपुर और कई अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की और इस गैंग को पकड़ा।
ट्रेड नाउ फर्जी ऐप से करते थे ठगी
Cyber Fraud Exposed from Fake Apps: गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग ‘ट्रेड नाउ’ नामक एक फर्जी मोबाइल एप के जरिए निवेश के नाम पर लोगों को झांसे में लेते और फिर उनसे ठगी करते थे। इस एप के जरिए देश और विदेश में हजारों लोगों को निशाना बनाया गया।
करोड़ों का लेन-देन, 23 बैंक खाते सीज़
Cyber Fraud Exposed from Fake Apps: पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में साइबर ठगी से संबंधित सामान जिसमे 68 फर्जी सिम कार्ड, 19 एटीएम कार्ड, 31 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 1 कार और 1 स्कूटी बरामद किया है। गिरोह के पास से 1 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि वाले 23 बैंक खातों को सीज़ किया गया है। वहीं 176 अन्य बैंक खातों की जांच की जा रही है। कई खाता संचालक प्रतिदिन 50 लाख रुपये से अधिक का लेन-देन करते थे।
मास्टरमाइंड दुबई से करता था ऑपरेशन
Cyber Fraud Exposed from Fake Apps: सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि इस साइबर रैकेट का मास्टरमाइंड किशन अग्रवाल दुबई में बैठकर पूरे गिरोह को ऑपरेट कर रहा था। राउरकेला पुलिस ने उसे छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित मोवा इलाके की अवनी ग्रीन सोसाइटी से गिरफ्तार किया।
देशभर में फैला नेटवर्क, 27 मामलों से जुड़ा गिरोह
Cyber Fraud Exposed from Fake Apps: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), गृह मंत्रालय के पोर्टल से पता चला है कि यह गिरोह देशभर में 27 अलग-अलग साइबर अपराध मामलों में संलिप्त है। इतना ही नहीं, यह नेटवर्क हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से दक्षिण और पश्चिम एशियाई देशों तक अपना संगठित अपराध फैला चुका है।
गिरफ्तार 7 आरोपी छत्तीसगढ़ से
Cyber Fraud Exposed from Fake Apps: इस साइबर गिरोह के 10 आरोपियों में से 7 आरोपी छत्तीसगढ़ के कुणाल अग्रवाल (रायपुर), गिरधारी सिंह (जशपुर), अजय कुमार (कोरबा), संदीप सोनी (बलौदाबाजार), सौमेंद्र सिंह राजपूत, दिनेश कुमार साहू (जांजगीर-चांपा), आशुतोष भारद्वाज (सारंगढ़) और अर्जुन सिंह (रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड) जिलों से हैं। राउरकेला के डीआईजी बृजेश राय और एसपी नितेश वाधवानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी और बताया कि पुलिस ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "ट्रेड नाउ फर्जी ऐप से ठगी" में आरोपी लोगों को निवेश के नाम पर मुनाफे का झांसा देते थे। फर्जी एप पर पैसे डलवाकर बाद में सभी संपर्क तोड़ देते थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Cyber Fraud Exposed from Fake Apps: Have you also downloaded this fake app
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am