Bhupesh Baghel Latest Tweet: “रवि भगत को कीमत चुकानी पड़ी”.. भाजपा के नए कार्यकारिणी को लेकर पूर्व CM का Tweet, आप भी पढ़ें..
भाजपा के नए कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन महमंत्री, सात मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक सह कार्यालय मंत्री और 12 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Bhupesh Baghel Latest Tweet
- रवि भगत को हटाया गया, राहुल टिकरिया को जिम्मेदारी मिली।
- भूपेश बघेल बोले, अडानी के खिलाफ बोलने की सजा।
- भाजपा ने कार्यकारिणी में कई नए चेहरे शामिल किए।
Bhupesh Baghel Latest Tweet: रायपुर: भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपने नए टीम का ऐलान करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकारिणी की नई सूची जारी की है। लिस्ट ने कई नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई है जबकि भाजपा के सातों मोर्चा के अध्यक्ष भी बदल दिए गये है।
छग भाजपा की नई कार्यकारिणी
भाजपा आने संगठन से बागी नेता रवि भगत की छुट्टी कर दी है। उन्हें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर युवा नेता राहुल योगराज टिकरिया को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दरअसल पिछले दिनों रवि भगत ने बागी रुख अपनाते हुए प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी पर डीएमएफ मद को लेकर वीडियो जारी किया था। इसके बाद उन्हें संगठन की तरफ से कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया था। संभवतः उन्हें इन्ही वजहों से इस बार कार्यकारिणी से दूर रखा गया।
इन सबके बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा संगठन के नए सूची और रवि भगत को हटाए जाने को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, "रवि भगत को कीमत चुकानी पड़ी! छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत ने “अडानी संचार विभाग” के प्रवक्ता (वर्तमान मंत्री) से DMF और CSR में भ्रष्टाचार को लेकर कुछ सवाल खड़े किए थे। न जवाब दिया गया, न जाँच हुई और न कार्रवाई हुई। उल्टा उनको पहले नोटिस दिया गया और अब भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया।"
भूपेश बघेल ने आगे लिखा, "एक आदिवासी युवा नेता को यह संदेश दिया गया है कि अडानी की टीम के खिलाफ बोलोगे तो कीमत चुकानी पड़ेगी। आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन छीनने के बाद अब भाजपा आदिवासियों से नेतृत्व भी छीन रही है।"
रवि भगत को कीमत चुकानी पड़ी!
छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत ने “अडानी संचार विभाग” के प्रवक्ता (वर्तमान मंत्री) से DMF और CSR में भ्रष्टाचार को लेकर कुछ सवाल खड़े किए थे.
न जवाब दिया गया, न जाँच हुई और न कार्रवाई हुई.
उल्टा उनको पहले नोटिस दिया गया और अब…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 13, 2025
किसे कौन सा पद मिला
भाजपा के नए कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन महमंत्री, सात मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक सह कार्यालय मंत्री और 13 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लिस्ट के अनुसार विभा अवस्थी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, अशोक साहू को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष और राहुल टिकरिया युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।



सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: विभा अवस्थी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, अशोक साहू को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, राहुल टिकरिया को युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Former CM Bhupesh has targeted Chhattisgarh BJP regarding Ravi Bhagat.
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am