Amit Shah in Chhattisgarh: शहीद ASP आकाश राव की पत्नी और परिजनों से मिले गृहमंत्री अमित शाह.. कहा, नक्सलमुक्त भारत होगी अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “जिन मासूम बच्चों को कभी नक्सलियों ने बंदूकें थमा दी थीं, आज उन्हें किताबें देकर उनका भविष्य संवारा जा रहा है।

Amit Shah in Chhattisgarh
- 1. गृहमंत्री अमित शाह ने शहीद एएसपी आकाश राव के परिवार से की मुलाकात
- 2. 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प दोहराया
- 3. नक्सल प्रभावित बच्चों से मुलाकात और 'लियोर ओयना' योजना की सराहना
Home Minister Amit Shah met the family members of martyr ASP Akash Rao: रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आकाश राव गिरीपुंजे के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसी महीने के 9 तारीख को सुकमा के एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए एक आईईडी विस्फोट में शहीद हो गए थे। इस घटना में दो अन्य पुलिस अधिकारी गंभीर तौर पर जख्मी भी हुए थे।
एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने लिखा, "आज, मैंने नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आकाश राव गिरिपंजे के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मोदी सरकार 31 मार्च, 2026 तक भारत को नक्सलवाद से मुक्त बनाकर सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।"
आज नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आकाश राव गिरेपुंजे जी के परिजनों से मुलाकात की।
मोदी सरकार 31 मार्च, 2026 तक नक्सलमुक्त भारत बना कर सभी अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। pic.twitter.com/dOEZFEq4uK
— Amit Shah (@AmitShah) June 22, 2025
नक्सलियों से फिर की आत्मसमर्पण की अपील
Home Minister Amit Shah met the family members of martyr ASP Akash Rao: इससे पहले छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की भारत सरकार के संकल्प को दोहराया। अमित शाह ने नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। शाह ने छत्तीसगढ़ आई-हब के उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने कहा था कि 31 मार्च 2026 को यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा और मैं आज दोहराना चाहूंगा कि जिस तरह से सुरक्षा बलों ने वीरता दिखाई है, हम निश्चित रूप से इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।"
सीएम-डिप्टी सीएम की सराहना
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण नीति हथियार छोड़ने वालों को राज्य के विकास में योगदान करने का मौका देती है। गृह मंत्री ने कहा, "विष्णु देव साय ने बहुत प्रभावशाली आत्मसमर्पण नीति बनाई है; आओ और आत्मसमर्पण करो और छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान दो। इसके लिए किसी बातचीत की जरूरत नहीं है। सरकार पर भरोसा रखो। अपने हथियार डालो और मुख्यधारा में शामिल हो जाओ।" उन्होंने रुके हुए नक्सल विरोधी अभियानों को तेज करने और पुलिस तथा सुरक्षा बलों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना की। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की जा रही हैं।
नक्सल प्रभावित बच्चों से की भेंट
Home Minister Amit Shah met the family members of martyr ASP Akash Rao: शाह ने कहा, "छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने रुके हुए नक्सल विरोधी अभियान को तेज गति से शुरू किया। मैंने देखा है कि सरकार बनने के बाद से दोनों नेताओं ने न केवल नक्सल विरोधी अभियान को गति दी है, बल्कि समय-समय पर इसका मार्गदर्शन भी किया है। इससे पुलिस और सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ा है और इस लड़ाई को कुशलता से आगे बढ़ाया है।" अपनी यात्रा के दौरान शाह ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों से बातचीत की और राज्य सरकार की लियोर ओयना योजना के तहत उन्हें पुस्तकें भी भेंट कीं।
Read Also: Janjgir-Champa Crime News: दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिन मासूम बच्चों के हाथों में कभी नक्सलियों ने बंदूकें थमा दी थी, आज उनके हाथों में किताबें देकर उनका भविष्य सँवारा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार की 'लियोर ओयना' योजना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को रायपुर लाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़, उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जा… pic.twitter.com/wmt8bdWpLw
— Amit Shah (@AmitShah) June 22, 2025
शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "जिन मासूम बच्चों को कभी नक्सलियों ने बंदूकें थमा दी थीं, आज उन्हें किताबें देकर उनका भविष्य संवारा जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की 'लियोर ओयना' योजना के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों के बच्चों को रायपुर लाकर मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। आज मुझे बीजापुर के उसूर और गंगालोर विकासखंडों के उन युवाओं से मिलकर बहुत खुशी हो रही है, जो इस योजना के तहत नवा रायपुर आए हैं।"
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Home Minister Amit Shah met the family members of martyr ASP Akash Rao in raipur
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm