How Saurabh Chandrakar Became Satta King? जूस फैक्ट्री चलाने वाला सौरभ चंद्राकर कैसे बन गया सट्टा बाजार का किंग? भिलाई से यूरोपियन देशों तक फैला है अवैध कारोबार
How Saurabh Chandrakar Became Satta King? जूस फैक्ट्री चलाने वाला सौरभ चंद्राकर कैसे बन गया सट्टा बाजार का किंग? भिलाई से यूरोपियन देशों तक फैला है अवैध कारोबार

How Saurabh Chandrakar Became Satta King?
रायपुर: How Saurabh Chandrakar Became Satta King? महादेव सट्टा एप्प के मुख्य सरगना तक पहुंचने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। सूत्रों के हवाले से मिल रही ख़बरों के मुताबिक़ उसे दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि, सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी में भारतीय विदेश और गृह मंत्रालय की बड़ी भूमिका रही है। हिरासत में लिए जाने के बाद अब उसे भारत लाये जाने की कवायद भी शुरू हो गई है। बता दें कि, सौरभ चंद्राकर की धरपकड़ के लिए ईडी के अनुरोध पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया थी। यूएई के अधिकारियों ने भारत सरकार और सीबीआई को सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है, जिसके बाद उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शरू कर दी गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महादेव सट्टा एप का अवैध कारोबार करने वाले सौरभ पहले जूस फैक्ट्री चलाता था। तो चलिए जानते हैं कि जूस फैक्ट्री चलाने वाला शख्स कैसे बना सट्टा किंग?
How Saurabh Chandrakar Became Satta King? दरअसल एक ऐसा एप जिसने छत्तीसगढ़ को देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों पर ला दिया। दरअसल महादेव एप एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए पोकर, कार्ड गेम, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और क्रिकेट खेलों पर अवैध सट्टेबाजी और जुआ खेला जाता था। इस महादेव बेटिंग एप के मेन प्रमोटर छत्तीसगढ़ के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने ऐसी उडान भरी कि और देखते ही देखते भिलाई जैसे छोटे से कस्बे से सीधे खाड़ी देशों समेत कई यूरोपियन देशो में अपना साम्राज्य जमा लिया।
बता दें कि सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। वह भिलाई में इसी जगह में जूस फैक्ट्री नाम से जूस की एक दुकान चलाता था। उसके पिता नगर निगम में वाटर पंप के ऑपरेटर हैं। सौरभ चंद्राकर की दोस्ती रवि उप्पल नाम के शख्स हो गई। रवि एक इंजीनियर था। दोनों ने साल 2017 में ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए एक वेबसाइट शुरू की। साल 2019 में सौरभ नौकरी के लिए दुबई चला गया और वहां उसने रवि को भी बुला लिया। वहां पहुंचकर दोनों ने सट्टेबाजी कारोबारी पर फोकस करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते अरबों रुपए का साम्राज्य खड़ा कर दिया।
सट्टेबाजी वाली बेसाइट के बाद सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने महादेव बुक ऑनलाइन नाम से एक एप भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर प्रमोट करना शुरू किया। प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मदद ली गई। बॉलीवुड ऐक्टर रणबीर कपूर ने इसका विज्ञापन भी किया। कारोबार चल निकाल तो दोनों ने दूसरे कई सट्टेबाजी एप को भी खरीद लिया।
सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने सट्टाबाजी कारोबार को बढ़ाना शुरू कर दिया। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान इस बिजनेस में जबरजस्त उछाल आया। इस दौरान इस महादेव सट्टा एप में सिर्फ तीन महीने में 12 लाख लोग जुड़ गए। इस एप ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया कि उसके पास लगभग एक करोड़ यूजर्स हैं। इस तरह इस एप के प्रमोटर्स ने इसके जरिए 5,000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। सौरभ चंद्राकर की कमाई और रसूख का अंदाजा दुबई में हुई उसकी शाही शादी से लगाया जा सकता है। उसकी शादी में फिल्म जगत की तमाम हस्तियों के अलावा छत्तीसगढ़ में उसकी काले कारोबार से जुड़े कई शख्स भी दुबई गए थे। ये सारे लोग भी अब जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं।
https://youtu.be/Nl9Pl1B76I0
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: How Saurabh Chandrakar Became Satta King? Extend Business Bhilai to European Country
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am