ED Raid In Chhattisgarh Latest News: ED की टीम के पहुंचने से पहले घर से गायब हुआ कवासी लखमा का करीबी, भाग रहे सच से या छिपाना चाहते हैं कुछ?
ED Raid In Chhattisgarh Latest News: ED की टीम के पहुंचने से पहले घर से गायब हुआ कवासी लखमा का करीबी, भाग रहे सच से या छिपाना चाहते हैं कुछ

ED Raid In Chhattisgarh Latest News! ED की टीम के पहुंचने से पहले घर से गायब हुआ कवासी लखमा का करीबी / Image Source: IBC24
रायपुर: ED Raid In Chhattisgarh Latest News छत्तीसगढ़ में आज ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने रायपुर और सुकमा में कांग्रेस नेताओं और उनके करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी है। वहीं, दबिश के दौरान ईडी के अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जिसके बाद ये माना जा रहा है कि आगामी दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि ईडी ने आज कथित शराब घोटाला के मामले को लेकर रेड डाली थी। लेकिन ईडी की कार्रवाई के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
ED Raid In Chhattisgarh Latest News मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेहद करीबी माने जाने वाले सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित आवास पर आज ईडी की टीम ने दबिश दी। लेकिन इस दौरान सुशील ओझा नहीं मिले। वहीं, परिजनों की मानें तो वो पिछले दो दिन से अपने दोनों मोबाइल छोड़कर घर से गायब हैं। बताया गया कि सुशील ओझा की तलाश में ईडी के अधिकारियों ने नयापार स्थित सद्दाम सोलंकी के घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वहां से भी ईडी की टीम खाली हाथ लौट आई। फिलहाल चौबे कॉलोनी स्थित आवास पर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है।
ज्ञात हो कि आज ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के जोरा स्थित आवास दबिश दी थी। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने कवासी लखमा की कार से कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। वहीं सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी के शासकीय आवास पर अधिकारी पहुंचे हैं। इसके अलावा सुकमा में ही नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर भी अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। सुकमा में दोनों कांग्रेस नेताओं के घर 5 गाड़ियों में 10 से ज्यादा ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। आशंका जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटालों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में कई नेता और अफसर अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दे रहे थे। रिपोर्ट्स ये पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही चलता रहा। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी इसकी जानकारी थी और कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था। ज्ञात हो कि इस मामले को लेकर 2161 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ACB ने 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। FIR में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम भी FIR में शामिल है, जिन्हें हर महीने 50 लाख दिया जाता था।
https://youtu.be/Mu-iNaLjRoQ
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. छत्तीसगढ़ में हुए "शराब घोटाले" का क्या मतलब है?
शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल के दौरान एक अवैध सिंडिकेट द्वारा 2,161 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताएं शामिल हैं। इसमें कथित रूप से अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत थी।
2. "ईडी की कार्रवाई" का क्या उद्देश्य है?
ईडी का मुख्य उद्देश्य घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच करना और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना है।
3. क्या "कवासी लखमा" के खिलाफ कोई ठोस सबूत मिले हैं?
ईडी ने कवासी लखमा की कार और उनके ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं, जो जांच में उपयोगी हो सकते हैं।
4. "सुशील ओझा" की भूमिका क्या है?
सुशील ओझा, जो कवासी लखमा के करीबी माने जाते हैं, ईडी की कार्रवाई के दौरान गायब पाए गए। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
5. क्या "शराब घोटाले" में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है?
हां, दस्तावेजों और जांच के आधार पर ईडी अन्य संबंधित व्यक्तियों पर भी कार्रवाई कर सकती है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: ED Raid In Chhattisgarh Latest News: Kawasi Lakhma Friend Run Away Before ED Raid
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm