BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur News: रायपुर में पब्जी गेम खेल रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, हाथ में ही मोबाइल फटने से मौत

Raipur News: बताया जा रहा है युवक उस दौरान अपने हाथ में मोबाइल लेकर पब्जी गेम खेल रहा था। तभी अचानक बिजली उसके हाथ में ही गिर गई और हाथ …

Odisha Road Accident| Photo Credit: IBC24 File Photo

Odisha Road Accident| Photo Credit: IBC24 File Photo

Dr.Anil Shukla
Published: 19 Jul 2025 | 4:51 pmModified: 19 Jul 2025 | 4:57 pm
HIGHLIGHTS
  1. - बिजली गिरने से हाथ में ही फटा मोबाइल, मौत
  2. - यूपी के गोरखपुर का रहने वाला था मृतक
  3. - भावना नगर के निर्माणाधीन मकान में करता था काम

रायपुर: Raipur News, राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके में एक युवक की बिजली गिरने मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है युवक उस दौरान अपने हाथ में मोबाइल लेकर पब्जी गेम खेल रहा था। तभी अचानक बिजली उसके हाथ में ही गिर गई और हाथ में ही मोबाइल फट गया जिससे युवक की मौत हो गई।

Raipur News: मिली जानकारी के अनुसार युवक भावना नगर में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। जो कि उत्तरप्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था, युवक का नाम सन्नी कुमार बरसेनी बताया गया है। वह निर्माणाधीन मकान के छत पर पब्जी खेल रहा था। तभी हाथ में रखे मोबाइल पर ही बिजली गिर गई, जिससे मोबाइल भी फट गया और युवक की मौके पर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दी गई है, पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

read more: Astronaut Rajasekhar Parry: अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया छत्तीसगढ़ का यह युवक, पूरे विश्व में रोशन होगा प्रदेश का नाम

बतौली में दो किसानों समेत 10 मवेशियों की मौत

इसके पहले भी छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। चार दिन पहले बतौली क्षेत्र में 10 दिनों के भीतर बिजली गिरने की अलग-अलग घटना में दो ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 10 से अधिक मवेशियों की भी जान जा चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार रविवार को तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान 60 वर्षीय नानसाय मझवार की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वह ग्राम तराईडांड गोविंदपुर के पास स्थित चिचला मझवार क्षेत्र में भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान एक बैल और तीन बछड़ों की भी मौत हो गई।

इससे पहले भी क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बतौली के पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने से अब तक 10 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। मवेशियों की मौत से किसान संकट में आ गए हैं। उनकी खेती प्रभावित हो गई है। किसानों का कहना है कि बारिश के समय खेती का कार्य जोरों पर होता है और इस दौरान बैलों की मृत्यु से खेतों में जोताई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

read more: कांगो, रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी क्षेत्र में स्थायी सं‍घर्षविराम के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Lightning struck a youth playing PUBG game in Raipur, he died after his mobile exploded in his hand

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm