BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Vidhan Sabha Mansoon Session Live: ‘बांग्लादेश-पाकिस्तान के नाम सबसे ज्यादा दर्द कांग्रेस को’.. बांग्लादेशी नागरिकों के मुद्दे पर भाजपा विधायक का तीखा पलटवार

14 जुलाई से शुरु हुआ विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई को ख़त्म होगा। इस दौरान पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी।

CG Vidhan Sabha Mansoon Session Live

CG Vidhan Sabha Mansoon Session Live

satya prakash
Published: 16 Jul 2025 | 2:43 pmModified: 16 Jul 2025 | 2:43 pm
HIGHLIGHTS
  1. अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के घुसपैठ पर सियासी विवाद।
  2. बिलासपुर लोनिवि परीक्षा में हाईटेक नकल का मामला।
  3. बिजली दाम बढ़ोतरी पर सीएम ने जनता का समर्थन बताया।

CG Vidhan Sabha Mansoon Session Live: रायपुर: पिछले कुछ समय से प्रदेश की राजनीति में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के घुसपैठ का मुद्दा गर्माया हुआ है। आज सदन में भी इस प्रकरण पर राज्य की सरकार को घेरने को कोशिश की गई।

READ MORE: Chhattisgarh DA Hike News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को भी मिलेगा केंद्र के समान महंगाई और राहत भत्ता!.. एरियर्स के भुगतान की भी मांग

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज कई विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच नोंकझोंक भी देखने को मिली। दीपक बैज ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठया और कहा कि, सरकार पश्चिम बंगाल के मजदूर को बांग्लादेशी बता रही है। इस तरह सरकार अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने पूछा की, क्या छत्तीसगढ़ के मजदूर दूसरे राज्य में काम करने नहीं जाते? फिर दूसरे राज्य से आए मजदूर को अरेस्ट क्यों कर रहे हैं? यह सरकार अपनी मनमानी करना चाहती है।

वही इसके जवाब में भाजपा सदस्यों ने भी तीखा पलटवार किया। मंत्री राम विचार नेताम ने पूछा की, जब भी पाकिस्तान, बांग्लादेश का नाम आता है, सबसे ज्यादा दर्द कांग्रेस को ही क्यों होता है? यह रिश्ता क्या कहलाता है? कांग्रेस बताएं

सदन में गूंजा नक़ल का मामला

बिलासपुर में पिछले दिनों लोनिवि भर्ती की परीक्षा में हाईटैक तरीके से नक़ल कराये जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ था। इसके बाद से ही कांग्रेस सत्तादल भाजपा पर हमलावर है। वही आज इस नक़ल प्रकरण की गूँज विधानसभा में भी सुनाई दी।

CG Vidhan Sabha Mansoon Session Live: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख विधायक दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि, क्या नकल गिरोह को भाजपा की सरकार संरक्षण दे रही है? बीजेपी के 15 साल की सरकार में बस्तर, बिलासपुर में फर्जी परीक्षाएं आयोजित हुई। अगर संरक्षण नहीं तो परीक्षा रद्द होनी चाहिए। दीपक बैज ने कहा कि, सरकार में आने से पहले भाजपा ने यूपीएससी के तर्ज पर परीक्षा करने का दावा किया था तो क्या यही यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा है।

'मिल रहा जनता का समर्थन': सीएम साय

सदन में बिजली के दाम में बढ़ोतरी पर स्थगन प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि के गई है, आपूर्ति में गुणवत्ता है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश में ऊर्जा सुधारों को जनसमर्थन मिल रहा है। यह कदम स्टील उद्योगों के लिये भी राहत देने वाला है। सीएम ने सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि, यह घरेलु उपभोक्ताओं के लिए संरक्षण की दिशा में उठाया गया कदम है। कृषि पंपों पर बोझ नहीं पड़ेगा।'

READ ALSO: Gajpalla waterfall Incident News: गजपल्ला झरने में डूबी युवती की तलाश जारी.. रेस्क्यू टीम पर मधुमक्खी के झुण्ड ने किया हमला, मची भगदड़..

सत्र में पांच बैठकें

CG Vidhan Sabha Mansoon Session Live: बता दें कि, 14 जुलाई से शुरु हुआ विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई को ख़त्म होगा। इस दौरान पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रदेश सरकार इस सत्र में कई अहम् बिल भी पेश करने वाली है जबकि कांग्रेस अपने रणनीति के मुताबिक़ सरकार के खिलाफ हमलावर नजर आ रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=DmcNtt6zm0o

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Minister Ramvichar Netam raised questions on Congress' intentions and hit back on the issue of citizens

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm