BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Nambala Keshava Rao Killed in Encounter: “जारी है विजय का शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद”.. कुख्यात नक्सली केशव राव के मारे जाने पर CM विष्णुदेव साय का ट्वीट, आप भी पढ़ें

नवम्बर 2018 में गणपति के बाद बसव राजू को नक्सल संगठन की कमान सौंपी गई थी। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है। इस मुठभेड़ को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा …

Nambala Keshava Rao Killed in Encounter

Nambala Keshava Rao Killed in Encounter

satya prakash
Published: 21 May 2025 | 4:59 pmModified: 21 May 2025 | 4:59 pm
HIGHLIGHTS
  1. नक्सली महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में मारा गया।
  2. नारायणपुर मुठभेड़ में कुल 27 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, एक घायल।
  3. गृहमंत्री अमित शाह बोले: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा।

Nambala Keshava Rao Killed in Encounter: रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस और बस्तर में तैनात अलग-अलग अर्धसैनिक बलों के सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में अबतक की सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में माओवादियों के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू को मार गिराया है। सेन्ट्रल कमेटी के मेंबर केशव राव पर करोड़ो रुपये का इनाम घोषित था।

Read More: Ashoknagar Bribery Case: गांधी पार्क में खुलेआम 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कंप्यूटर ऑपरेटर, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

सीएम साय ने की सराहना

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सुरक्षाबलों के इस कामयाबी पर ट्वीट किया है। सीएम ने लिखा, " जारी है विजय का शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद.. यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Nambala Keshava Rao Killed in Encounter: नारायणपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी यूनिट के द्वारा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद, वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ इस निर्णायक अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ पूरा किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि अब तक 27 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कुख्यात नक्सल लीडर नंबाला केशव राव और अलियास बसवराजू के खात्मे की भी पुष्टि हुई है।"

सीएम साय ने आगे लिखा, "जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी वीरता को नमन करता हूँ। ऑपरेशन के दौरान DRG के एक जवान के वीरगति को प्राप्त होने और कुछ जवानों के घायल होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवानों के त्वरित इलाज के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

गृहमंत्री का भी ट्वीट, बताई बड़ी कामयाबी

Nambala Keshava Rao Killed in Encounter: नक्सलियों के खिलाफ मिली इस कामयाबी पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने इस बारें में ट्वीट करते हुए सुरक्षाबलों को बधाई भी दी है। उन्होंने एक बार फिर से याद दिलाया है कि अगले साल के मार्च तक देशभर से नक्सलवाद को ख़त्म कर दिया जाएगा।

"नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में, हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू भी शामिल हैं। नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि हमारे बलों द्वारा एक महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया है। मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करता हूँ।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।"

27 माओवादी ढेर

Nambala Keshava Rao Killed in Encounter: गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसी बीच 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद और एक जवान के घायल होने की भी खबर है।

नवम्बर 2018 में गणपति के बाद बसव राजू को नक्सल संगठन की कमान सौंपी गई थी। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है। इस मुठभेड़ को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 26 से अधिक नक्सली के मारे जाने खबर है, वहां सर्च आपरेशन जारी है।

Read Also: Youtuber Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद सरकार का बड़ा कदम, Youtubers के लिए बनेंगे नए नियम! 

बता दें कि नारायणपुर में DRG जवानों का नक्सल मोर्चे पर बड़ा ऑपरेशन जारी है, सुबह से रुक रुक कर मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही थी। यहां पर बड़े नक्सली कमांडर रुपेश के फंसे होने की संभावना जताई गई है। बड़े नक्सली कमांडर संभवतः रूपेश वही है जिसके नाम से नक्सलियों की ओर से लगातार चिट्ठियां आ रही हैं। हालाकि अभी नक्सलियों की पहचान होना शेष है। मारे गए नक्सलियों के पास से एके-47 सहित कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: जवाब: वह सीपीआई (माओवादी) का महासचिव और नक्सल आंदोलन का शीर्ष नेता था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Nambala Keshava Rao Killed in Encounter, CM Vishnudev Sai and Amit Shah expressed happiness over the success

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm