Raipur News: PCC चीफ दीपक बैज ने मंत्रिमंडल के फैसलों पर पूछे सवाल, 25 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क को लेकर केंद्र पर भी साधा निशाना
PCC chief Deepak Baij PC: दीपक बैज ने आरोप लगाया कि साय सरकार के मंत्री डीएमएफ के फंड में लूट मचा कर रखे हैं। साय कैबिनेट के एक और निर्णय …

PCC chief Deepak Baij PC
- ननों की गिरफ्तार पर दिया केरल भाजपा अध्यक्ष का हवाला
- भारत के उत्पादों पर 25 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क पर सवाल
- मंत्री मंडल में डीएमएफ फंड के खर्च के दायरे को बढ़ाने पर सवाल
रायपुर: PCC chief Deepak Baij PC, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से पूछा कि मंत्री मंडल में डीएमएफ के फंड के खर्च के दायरे को बढ़ा दिया है। यह क्यों किया गया? किसको उपकृत करने के लिये यह किया गया है? पहले से डीएमएफ के लिये जो क्षेत्र निर्धारित थे, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की समस्या का पूरे प्रदेश में क्या निवारण हो गया है। जो इनमें खर्च करने की आवश्यकता नहीं है और सरकार नये क्षेत्रो में खर्च करना चाह रही है। दीपक बैज ने कहा कि यह दायरा केवल भ्रष्टाचार करने के उद्देश्य से बढ़ाया गया है।
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि साय सरकार के मंत्री डीएमएफ के फंड में लूट मचा कर रखे हैं। साय कैबिनेट के एक और निर्णय पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सरकार ने रेत खदानों के घोटालो और बंदरबांट पर पर्दा डालने के लिये ऑनलाइन नीलामी की घोषणा किया है। इस नये नियम से और ज्यादा भर्राशाही होगी तथा चहेतों को फायदा पहुंचाया जायेगा। ऑनलाईन खदानें देने से पंचायतों का हस्तक्षेप खत्म हो जाएगा और गांव वालों की सहमति के बिना बेतहाशा उत्खनन से गांव में समस्या आयेगी।
ननों की गिरफ्तार पर दिया केरल भाजपा अध्यक्ष का हवाला
PCC chief Deepak Baij PC, वहीं दुर्ग से गिरफ्तार की गयी दो ननो के मामले में दीपक बैज ने कहा कि केरल भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यवाही गलत है। सरकार केरल भाजपा अध्यक्ष के बयान के बारे में स्पष्टीकरण जारी करे। केरल भाजपा अध्यक्ष ने साफ कहा है कि ननो मानव तस्करी और धर्मांतरण में शामिल नहीं थी। उनके बयान के बाद यह सवाल उठता है कि क्या भाजपा सरकार उनके खिलाफ लिखे गये एफआईआर को रद्द करेगी?
बैज ने कहा कि कल साय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में खाद की कमी पर कोई निर्णय नहीं हुआ और न ही मंत्री मंडल ने किसानों को खाद उपलब्ध करवाने के बारे में कोई ठोस कार्य योजना बनाई, इससे स्पष्ट होता है कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है।
भारत के उत्पादों पर 25 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क पर सवाल
पत्रकारों से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने कहा कि ट्रंप ने भारत के उत्पादों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। इसके अलावा भारी भरकम जुर्माना भी लगाया गया है। ट्रंप के चुनाव में पूरे देश में हवन करने वाली भाजपा आरएसएस बताए कि क्या उसने इसी दिन के लिये ट्रंप की जीत के लिये हवन करवाया था? विश्वगुरू जो अपने आपको ट्रंप का लंगोटिया यार बताते थे, इस मामले में देश की जनता को जवाब दें। क्या केन्द्र सरकार ट्रंप के इस अन्यायपूर्ण कदम का विरोध करेगी।
read more; दुर्लभ पृथ्वी चुंबक की किल्लत से परेशान मारुति और टीवीएस विकल्पों की तलाश में जुटीं
read more: महाराष्ट्र सरकार ने निजी मेडिकल कॉलेजों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण वापस लिया
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: PCC chief Deepak Baij raised questions on the decisions of the cabinet, also targeted the central government on the 25 percent American duty
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm