Raid on rice millers in Chhattisgarh: सांसद बृजमोहन के भतीजे की राइस मिल सील.. चावल कस्टम मिलिंग भुगतान मामले में सरकार और राइस मिलर्स के बीच गतिरोध जारी
Raid on rice millers in Chhattisgarh Live News and Updates जांच दल में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, और सहायक खाद्य अधिकारी शामिल हैं।

Raid on rice millers
Raid on rice millers in Chhattisgarh Live News and Updates: रायपुर: छत्तीसगढ़ में चावल कस्टम मिलिंग भुगतान को लेकर राज्य सरकार और राइस मिलर्स के बीच लगातार गतिरोध देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग ने आज रायपुर, धमतरी, महासमुंद और राजनांदगांव, समेत अन्य जिलों में कई राइस मिलों में आकस्मिक छापेमारी कर और सील करने की कार्रवाई की है। जिसमें मुख्य रूप से रायपुर के बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भतीजे के सेज़बहार स्थित गौरी राइस मिल पर छापामारी की गई तो वही गरियाबंद BJP नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के मिल को सील कर दिया गया है। राइस मिलर एसोसिएसन के महामंत्री प्रमोद जैन और विजय तायल के मिल पर भी छापा मार कर सील किया गया है।
कल हुई थी बैठक
बता दें कि, पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ सरकार और राइस मिलर्स के बीच कस्टम मिलिंग के भुगतान को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। तो वहीं दूसरी ओर धान खरीदी केंद्रों से राइस मिलरों द्वारा धान नहीं उठाने के कारण समस्या हो रही है। इससे पहले कि कल उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक भी ली थी। फिर कल देर शाम को ही मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कुछ जिलों के राइस मिलरों की बैठक लेकर धान उठाओ करने की बात कही थी। इस बीच आज खाद्य विभाग ने कई मिलरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Raid on rice millers in Chhattisgarh Live News and Updates: आज खाद्य विभाग की टीम ने कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश का उल्लंघन करने को लेकर रायपुर , धमतरी महासमुंद और राजनंदगांव की कई राइस मिलों में छापा मारा । इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि सरकार छापा मार कर राइस मिलों पर कस्टम मिलिंग का चावल उठाने के लिए दबाव बना रही है जबकि प्रदेश के राइस मिलर्स सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए इन दोनों असहयोग आंदोलन चला रहे हैं।
जांच दल में तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे, नायब तहसीलदार श्री राजेन्द्र चन्द्राकर, सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती बिन्दु प्रधान सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त जिला महासमुंद में श्रीवास्तव राईस मिल, नारायण राईस मिल, माँ लक्ष्मी राईस मिल, जिला धमतरी में आकांक्षा राईस मिल, जिला राजनांदगांव में अतुल राईस मिल में जांच टीम द्वारा दबिश दी गई है एवं नियमानुसार जांच किया जा रहा है।
कांग्रेस ने कहा 'व्यवस्था ध्वस्त'
Raid on rice millers in Chhattisgarh Live News and Updates: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक नवीन मारकंडे ने कहा कि सरकार राइस मिलर्स की सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। उनकी एक मांगे मान ली गई है बाकी मांगों पर भी शीघ्र आदेश जारी किया जाएगा उन्हें धान खरीदी में सहयोग करना चाहिए। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि साय सरकार की धान खरीदी व्यवस्था ध्वस्त है।
अब प्वाइंट्स में पढ़े पूरी खबर
1. छत्तीसगढ़ के राइस मिल में छापेमारी क्यों की गई?
छापेमारी कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के उल्लंघन और धान खरीदी में असहयोग के कारण की गई।
2. छापेमारी में किन जिलों को शामिल किया गया?
रायपुर, धमतरी, महासमुंद, और राजनांदगांव सहित कई जिलों में कार्रवाई की गई।
3. क्या छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन ने कोई प्रतिक्रिया दी?
हां, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दबाव बनाने के लिए छापेमारी कर रही है।
4. क्या सरकार ने राइस मिलर्स की मांगों को माना है?
सरकार ने कुछ मांगें मानी हैं और बाकी पर विचार जारी है।
5. छत्तीसगढ़ के राइस मिल में छापेमारी की जांच कौन कर रहा है?
जांच दल में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, और सहायक खाद्य अधिकारी शामिल हैं।
▶️कई #RiceMillers पर छापा और सील की कार्रवाई |
▶️ #BrijmohanAgrawal के भतीजे के राइस मिल पर छापा... #Chhattisgarh | @brijmohan_ag | @BJP4CGState pic.twitter.com/BK0EkYjsm5— IBC24 News (@IBC24News) December 15, 2024
छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय
मध्यप्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raid on rice millers in Chhattisgarh Live News and Updates
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm